रायबरेली में जुटे देशभर के रचनाकार, “एक साल की सफलता, एक यादगार जश्न” कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं की चमक
रायबरेली (संवाददाता)।रचनात्मक साहित्यिक अभिव्यक्ति को मंच देने वाली संस्था लेखनशाला ने रविवार को अपनी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर रायबरेली के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में एक भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया।
“एक साल की सफलता, एक यादगार जश्न” विषय पर आधारित इस आयोजन ने साहित्यिक जगत को एक साथ जोड़ने का कार्य किया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए साहित्यकारों, कवियों और युवा लेखकों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
मंच की गरिमा को वरिष्ठ साहित्यिक हस्तियों ने और भी गौरवान्वित किया।
आरती जायसवाल, डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव शैली, डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. संतलाल, डॉ. अशोक गौतम, डॉ. संतोष विश्वकर्मा, अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव, आकाशवाणी के आरजे अंकुर तिवारी, कवि अकबर, ज़मीर रायबरेलवी, भारत मौर्य, गोविंद ग़ज़ब, इन्द्रेश भदौरिया, शिव बहादुर ‘दिलबर’, हरिंगेंद्र सिंह, सूरज सिंह, अंशुमान सिंह, सौरभ सिंह तथा अजय सिंह जैसे विद्वानों ने विचार साझा किए और काव्य-पाठ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की एक विशेष झलक युवा प्रतिभाओं की भागीदारी रही।
उमारमन, सचिन यादव, सचिन अवस्थी, उत्कर्ष श्रीवास, देवेंद्र, परमहंस मौर्या, आंचल मौर्या, अनुज मौर्या, सुमित यादव, एवं अमित जैसे उभरते लेखकों ने लेखनशाला के मंच पर अपनी रचनाओं से उपस्थितजनों को प्रभावित किया।
लेखनशाला द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नवोदित लेखकों को मंच देने की परंपरा जारी रहेगी।
इस आयोजन ने न केवल रायबरेली की साहित्यिक विरासत को संजोया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को लेखन की ओर प्रेरित करने का संदेश भी दिया।





























































