रियल लाइफ पत्नी पहुंचीं अनिरुद्धाचार्य के आश्रम,

0
20

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर की पत्नी अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में पहुंचीं। तारक मेहता में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर की पत्नी स्नेहल चंदवाडकर अनिरुद्धाचार्य से मिलने पहुंचीं। इस दौरान वो गौरी गोपाल वृद्धाश्रम भी पहुंचीं। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य को बताया कि आश्रम पहुंचकर उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य को ये भी बताया कि उनके बेटे को जब पता चला कि वो महाराज जी से मिली हैं, वो हैरान रह गया।

अनिरुद्धाचार्य से मिलीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े की पत्नी

Aniruddhacharya ji यूट्यूब चैनल पर स्नेहल चंदवाडकर का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य वहां आए भक्तों को स्नेहल का परिचय देते हैं। इसके बाद अनिरुद्धाचार्य उनसे पूछते हैं कि उन्हें गौरी गोपाल (वृद्धाश्रम) आकर कैसा लगा? जवाब में स्नेहल ने कहा- बहुत-बहुत अच्छा लगा। कुछ जगहें ऐसी थीं कि आंखों से सिर्फ आंसू आ रहे थे। शब्द नहीं मिल रहे थे। वैसे तो मैं बहुत बड़-बड़ करती हूं। लेकिन वहां जाकर एक शब्द भी मुंह से नहीं निकल रहा था। बस आंखों से आंसू आ रहे थे।

क्यों हैरान रह गया स्नेहल चंदवाडकर का बेटा?

स्नेहल ने कहा, “जब हम अन्नछत्र में सेवा कर रहे थे तो उनका (मंदार) फोन आया था। और उन्होंने मुझे बताया, हमारा जो बेटा है पार्थ, वो हिल गया है। वो थोड़ा हैरान है।” उन्होंने बताया कि पार्थ ने वीडियो कॉल पर अनिरुद्धाचार्य को देखा, तो उसने महाराज जी के बारे में गूगल किया। जब स्नेहल के बेटे को पता चला कि उसकी मां अनिरुद्धाचार्य से मिली हैं तो वो हैरान रह गया।

अनिरुद्धाचार्य ने बच्चों की परवरिश पर स्नेहल को क्या समझाया?

अनिरुद्धाचार्य ने स्नेहल से कहा कि वो कभी भिड़े और अपने बेटे को भी आश्रम लेकर आएं। उन्होंने स्नेहल को बताया कि पढ़ाई-लिखाई तो बच्चों के लिए जरूरी है ही, लेकिन बच्चों के लिए सनातन को समझना भी जरूरी है। अनिरुद्धाचार्य ने समझाया कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं। उन्हें जिस तरह ढाला जाएगा, वे उसी तरह बनेंगे। पढ़ाई-लिखाई जरूरी है, लेकिन इसके साथ बच्चों को सनातन धर्म, संस्कार और अपनी परंपराओं के बारे में बताना भी माता-पिता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार मिलेंगे, तभी वे अपने माता-पिता का सम्मान करना भी सीखेंगे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो ये टीवी के सबसे लंबा चलने वाले शोज में से एक है। इस सीरियल का पहला एपिसोड 2008 में आया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तब से अब तक कई किरदार बदल गए हैं। तो कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जो साल 2008 से ही शो से जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY