Bonus share news: 15 साल के बाद एक बार फिर से इंडस फाइनेंस लिमिटेड (Indus Finance Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी निवेशकों को इस बार 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में है। बता दें, इससे पहले यह कंपनी 2011 में निवेशकों को बोनस शेयर दे चुकी है। तब कंपनी की तरफ से 1 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Indus Finance Ltd bonus share record date)
Indus Finance Ltd ने दी जानकारी में बताया है कि 9 पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी ने 1 दिसंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।
कई बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
कंपनी के शेयर जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.60 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी ने 2025 में एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 0.30 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Indus Finance Ltd share performance)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक का दाम बीएसई में 458 रुपये के स्तर पर था। बीते एक महीने में स्टॉक की कीमतों में 29 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का दाम 99 प्रतिशत बढ़ा है। बीएसई के डाटा के अनुसार 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 285 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2026 में कंपनी के शेयरों का दाम 812 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में स्टॉक की कीमतों में 930 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 485.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 37.66 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 424 करोड़ रुपये का है। दो साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 685 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में स्टॉक का दाम 1982 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले 5 साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 5023 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, 10 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 3593 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 74.79 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 25.21 प्रतिशत की है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)






























































