वैकुंठ चतुर्दशी का पावन पर्व देवों के देव महादेव और जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित

0
10

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से ‘हरि-हर’ यानी शिव और श्रीहरि की संयुक्त पूजा-अर्चना करने से जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है और मृत्यु के बाद भक्त को सीधे वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है

सनातन धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव सृष्टि का संचालन पुनः श्रीहरि विष्णु को सौंप देते हैं। यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 23 नवंबर को पड़ी है। देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले आने वाले इस पर्व पर भगवान विष्णु और महादेव की संयुक्त आराधना की जाती है। वैकुंठ चतुर्दशी पर मध्यरात्रि के निशीथ काल में पूजा का खास विधान है। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हुए श्रीहरि को एक हजार कमल के फूल अर्पित करता है, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। आइए, जानते हैं वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

वैकुंठ चतुर्दशी पूजा मुहूर्त 2026

  • वैकुंठ चतुर्दशी – 23 नवंबर 2026, सोमवार
  • वैकुंठ चतुर्दशी निशिताकाल मुहूर्त – 11:41 PM से 12:35 AM, नवम्बर 24
  • वैकुण्ठ चतुर्दशी शयन काल – 03:18 PM से 05:25 PM
  • चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – 23 नवंबर 2026 को 02:36 AM बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त – 23 नवंबर 2026 को 11:42 PM बजे

वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा विधि

  • वैकुंठ चतुर्दशी के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करें।
  • फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करके अपने माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
  • फिर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद पूजा स्थल पर एक चौकी स्थापित करें और उस पर गंगाजल छिड़क कर उसे पवित्र कर लें।
  • फिर चौकी पर एक साफ वस्त्र बिछाकर उस पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें।
  • इसके बाद चंदन के इत्र, गाय के दूध, मिश्री और दही से भगवान का विधिवत् अभिषेक करें।
  • फिर गंगाजल से स्नान करवाकर भगवान विष्णु और भोलेनाथ को रोली-चन्दन का तिलक लगाएं।
  • साथ ही भगवान को कुमकुम, हल्दी और अक्षत भी चढ़ाएं।
  • फिर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जप करते हुए भगवान को पीले फूल और माला अर्पित करें।
  • इसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र’ का जप करते हुए शिव जी को सफेद फूल और माला अर्पित करें।
  • फिर भगवान विष्णु को पंचामृत में तुलसीदल डालकर अर्पित करें। यह भगवान विष्णु का प्रिय भोग माना जाता है।
  • इसके अलावा इस दिन भगवान को मखाने की खीर अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
  • साथ ही इस दिन विष्णु जी को अपनी क्षमतानुसार कमल के फूल भी जरूर अर्पित करें।
  • फिर भगवान को पीले और सफेद रंग का मिष्ठान्न या कोई पीला फल जरूर अर्पित करें।
  • इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी बेहद फलदायी माना जाता है।
  • पूजा के अंत में भगवान विष्णु और भगवान शिवजी की आरती करके सभी में प्रसाद बांटें।

LEAVE A REPLY