दर्दनाक सड़क हादसे में एक होम ट्यूटर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा

0
3

बताया जा रहा है कि घर लौटते समय अमित कोले की बाइक सियार से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV सामने आया है शिक्षक दिवस से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक गृह शिक्षक की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गृह शिक्षक अमित कुमार कोले होम कोचिंग का काम पूरा करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सड़क पार कर रहे शियाल (सियार) से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। 

शियाल से बाइक की जोरदार टक्कर

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात 34 वर्षीय अमित कुमार कोले गृह शिक्षण का काम पूरा कर सगड़ाई बाजार की ओर से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान नारूग्राम बस स्टॉप से कुछ पहले सड़क पार कर रहे एक शियाल से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अमित बाइक से छिटककर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना रायना थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अमित कुमार को नहीं बचाया जा सका, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से इलाके में शोक की लहर

ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान अमित कुमार कोले (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम जयदेव कोले है। अमित पूर्व बर्धमान जिले के रायना-1 ब्लॉक के नारूग्राम डाकघर अंतर्गत भीमपुर गांव के निवासी थे। शिक्षक दिवस से ठीक पहले हुई इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय शिक्षकों और ग्रामीणों ने दिवंगत गृह शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महिला टीचर को छात्र का तिलक हटाना पड़ा महंगा

वहीं, राजधानी कोलकाता में एक महिला टीचर को एक छात्र के माथे से तिलक हटाना महंगा पड़ गया। एक प्राइवेट मिशनरी स्कूल की महिला टीचर पर आरोप है कि वह बार-बार एक छात्र के माथे से चंदन का तिलक पोछ देती हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जब मामले ने तूल पकड़ा तो ये सीएम शुभेंदु अधिकारी के प्रकाश में आया। उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासन जांच में जुट गया। वहीं, स्कूल ने महिला टीचर को निलंबित कर दिया।

LEAVE A REPLY