इसके बारे में टीम के हेड कोच रिचर्ड पाइबस ने खुलकर बात की है
अफगानिस्तान की टीम के हेड कोच रिचर्ड पाइबस ने बताया है कि उनकी टी20 टीम में असली समस्या क्या है और क्यों यह टीम बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत अफगानिस्तान की टीम आज यानी मंगलवार 27 अक्टूबर से करने जा रही है। इससे पहले कोच पाइबस ने टीम की समस्याओं के बारे में खुलकर बात की। कोच का मानना है कि अफगानिस्तान को टी20आई क्रिकेट में डॉट बॉल पर्सेंटेज और स्ट्राइक रेट को सुधारना होगा। अफगानिस्तान को पिछली T20I सीरीज में टीम इंडिया ने बुरी तरह हराया था। अफगानिस्तान की बैटिंग यूनिट उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। पिछले एक साल में अफगानिस्तान ने T20I में 43 का डॉट बॉल परसेंटेज रिकॉर्ड किया है, जबकि इसी दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.4 रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से पहले पाइबस ने क्रिकबज से कहा, “T20 टीम के डेवलपमेंट के मामले में मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि हमारे पास पावर हिटर हैं और हमारे पास सच में हाई-क्वालिटी ऑलराउंडर का एक ग्रुप है। मुझे लगता है कि हमें अपनी बैटिंग और अपनी बैटिंग की बारीकियों को डेवलप करना होगा, ताकि हम रन बनाते रहें।” कोच ने आगे कहा, “हमें अपने डॉट बॉल एवरेज और स्ट्राइक रेट पर ध्यान देना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि हार के बावजूद भारत के खिलाफ सीरीज ने उन्हें उन एरिया को पहचानने में मदद की, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। पाइबस आगे बोले, “हमारे लिए, एक टीम के तौर पर जो अभी भी अपने डेवलपमेंट प्रोसेस में है, यह (भारत के खिलाफ खेलना) मेरे लिए एक मौका रहा है कि मैं यह देख सकूं कि हम एक ऐसी टीम के खिलाफ कहां हैं, जो सभी फॉर्मेट में नंबर वन नहीं है, लेकिन दुनिया की टॉप टीमों में से एक है।” उन्होंने कहा, “उस बेंचमार्किंग से बस यह पता चलता है कि हमारी ताकत और कमजोरियां क्या हैं और मुझे लगता है कि एक कोच के तौर पर मेरे लिए इससे बेहतर तोहफ़ा नहीं हो सकता था। हारना अच्छा नहीं लगता, यह तो पक्का है, लेकिन अगर आपको यह देखने का मौका मिलता है कि आपकी टीम वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपने घर पर खेलते हुए कहां है, तो यह सच में एक शानदार मौका था।”





























































