या फिर गौतम गंभीर अपनी जिद पर अड़े रहेंगे? यह सवाल हर
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाना है। इस मैच में एक बार हर किसी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में ईशान किशन के चोटिल होने की वजह से खेलने का मौका मिला था, मगर वह 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद उनकी बैटिंग पोजिशन पर सवाल उठे। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ना जरूरी नहीं समझा और वैभव को नंबर-3 पर उतारा। क्रिकेट के गलियारों में उनके इस फैसले की खूब चर्चा हुई। कुछ वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर उतारने के सपोर्ट में दिखे तो कुछ इसके खिलाफ थे। गौतम गंभीर जिद पर अड़े
यूके टूर पर जब संजू सैमसन आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी शुरुआती मैच में फ्लॉप हुए थे तो दबाव में आकर गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दे दिया था, मगर दो मैचों में फेल होने के बाद गंभीर ने अपना फैसला वापस लिया और पांचवें व आखिरी टी20 में वह फिर संजू सैमसन के साथ गए। यूके के फ्लॉप टूर के बाद संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिया गया, जहां 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खूब तबाही मचाई। वह उस दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।
हालांकि जब भारत ने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेली तो वैभव सूर्यवंशी बेंच गर्म करते रहे। भारत ने तीनों मैच सैमसन और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही खेले। इसके बाद जब भारतीय टी20 टीम एशियन गेम्स में गई तो टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण थे। लक्ष्मण ने वैभव को प्लेइंग XI में खिलाना जरूरी समझा और सैमसन को उन्होंने नंबर-3 पर खिलाया। भारत को इसका फायदा मिला और टीम इंडिया एक बार फिर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही। हालांकि जब भारत ने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेली तो गंभीर ने फिर से वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठा दिया। बार-बार क्रिकेट के गलियारों में 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को मौका देने की बातें हो रही थी, मगर गंभीर अपने फैसले पर अड़े रहे। उन्होंने साफ कहा कि वैभव को अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा।
न्यूजीलैंड दौरे के पहले मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिला। जब ईशान किशन चोटिल हुए तो मजबूरन वैभव सूर्यवंशी को मौका देना पड़ा, मगर गंभीर ने सैमसन-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी फिर भी नहीं तोड़ी। वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने इससे पहले 42 टी20 मैच खेले थे और कभी ओपनिंग के अलावा किसी पोजिशन पर बोटिंग नहीं की थी, उन्हें गंभीर के चलते पहली बार नंबर-3 पर बैटिंग करनी पड़ी और वह फ्लॉप हुए।
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 वेलिंगटन में खेला जाना है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या गौतम गंभीर अपनी जिद पर अड़े रहेंगे या फिर वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा?




























































