करवा चौथ के खास दिन पर मूंग दाल का हलवा बनाने का सोच रही

0
5

हम आपके लिए सरल रेसिपी लेकर आए हैं। 5

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्रत, पूजा और सजने-संवरने के साथ घर में कुछ मीठा बनाने की परंपरा भी सालों से चली आ रही है। व्रत तोड़ने के बाद मीठा खाया और खिलाया भी जाता है। अगर ऐसे में आप मूंग दाल का हलवा बनाने का सोच रही हैं, तो पूरी रेसिपी जान लीजिए। कई बार हलवे में दूध, घी की मात्रा कम या ज्यादा हो जाती है और फिर वह स्वादिष्ट नहीं बनता। अगर आपके भी ऐसा होता है, तो हम आपको बताते हैं कि 5 लोगों के लिए कितनी मात्रा में मूंग दाल, चीनी और दूध लगेगा।

5 लोगों के लिए मूंग दाल हलवे की सामग्री

धुली मूंग दाल: 250 ग्राम

फुल क्रीम दूध: 500 मिलीलीटर

चीनी: 200 ग्राम

देसी घी: 150-175 ग्राम पानी: 250-300 मिलीलीटर

इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच

कटे हुए बादाम और काजू: 2-3 बड़े चम्मच

करवा चौथ पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल का हलवा, जानें रेसिपी

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्रत, पूजा और सजने-संवरने के साथ घर में कुछ मीठा बनाने की परंपरा भी सालों से चली आ रही है। व्रत तोड़ने के बाद मीठा खाया और खिलाया भी जाता है। अगर ऐसे में आप मूंग दाल का हलवा बनाने का सोच रही हैं, तो पूरी रेसिपी जान लीजिए। कई बार हलवे में दूध, घी की मात्रा कम या ज्यादा हो जाती है और फिर वह स्वादिष्ट नहीं बनता। अगर आपके भी ऐसा होता है, तो हम आपको बताते हैं कि 5 लोगों के लिए कितनी मात्रा में मूंग दाल, चीनी और दूध लगेगा।

5 लोगों के लिए मूंग दाल हलवे की सामग्री

धुली मूंग दाल: 250 ग्राम

फुल क्रीम दूध: 500 मिलीलीटर

चीनी: 200 ग्राम

देसी घी: 150-175 ग्राम

पानी: 250-300 मिलीलीटर

इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच

कटे हुए बादाम और काजू: 2-3 बड़े चम्मच

मूंग दाल का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

1. मूंग दाल को भिगोकर भूनें

सबसे पहले मूंग दाल को साफ करके 3-4 बार पानी से धो लें। इसके बाद इसे 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो पानी निकालकर इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि दाल को बहुत ज्यादा बारीक पेस्ट न बनाएं। इसके बाद भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें पिसी हुई मूंग दाल डालें। अब धीमी आंच पर दाल को लगातार चलाते हुए भूनें। भूनते समय दाल चिपक सकती है, इसलिए इसे बीच-बीच में चलाते रहें। दाल का रंग सुनहरा होने और अच्छी खुशबू आने तक इसे भून लें।

3. दूध और पानी मिलाएं

जब दाल अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें धीरे-धीरे गर्म दूध और हिसाब से गर्म पानी डालें। इस दौरान लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें। मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दें। दाल नरम होने और दूध का ज्यादातर हिस्सा सूखने तक इसे चलाते हुए पकाएं।

4. चीनी डालकर हलवा पकाएं

जब दाल अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद हलवा कुछ देर के लिए पतला हो सकता है, लेकिन बनने के बाद वापिस गाढ़ा हो जाएगा। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाते रहें, जब तक हलवा फिर से गाढ़ा न हो जाए और घी किनारों पर दिखाई न देने लगे।

5. मेवे और इलायची मिलाएं

आखिर में हलवे में इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, काजू डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा तैयार है। इसे करवा चौथ के खास मौके पर परिवार के साथ परोस सकती हैं।

कुकिंग टिप्स- हमने 5 लोगों के हिसाब से चीनी का अनुपात बताया है। अगर आपको मीठा कम या ज्यादा पसंद है, तो चीनी उस हिसाब से डालें। साथ ही मूंग दाल का हलवा बनाने में समय लगता है। इसे तेज आंच पर पकाने के बजाय धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।

LEAVE A REPLY