रायबरेली :;जनपद रायबरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सुचारु, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल, त्रिपुला सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद में पीईटी-2026 की परीक्षा आज कुल 24 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पीईटी-2026 की प्रथम पाली में कुल 9,744 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6,930 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,814 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी कुल 9,744 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6,951 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 2,793 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 19,488 पंजीकरण के सापेक्ष 13,881 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 5,607 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
































































