रायबरेली : अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी सहदेव मिश्र ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज जनपद रायबरेली स्थित आईमैक्स एयर प्रोडक्शन में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्वगणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार का सदस्य स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।



























































