दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति में भारी उतार-चढ़ाव के बीच एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग को पीछे छोड़ दिया है। अडानी 121 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। वहीं, अब हुआंग की संपत्ति 105 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में वह 18वें स्थान पर हैं। अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, हुआंग से आगे निकले अडानी; अंबानी टॉप गेनर, मस्क को $64.6 अरब का झटका
अंबानी की दौलत में एक दिन में 1.96 अरब डॉलर का इजाफा। अडानी 121 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 16वें सबसे अमीर।
दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति में भारी उतार-चढ़ाव के बीच एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग को पीछे छोड़ दिया है। अडानी 121 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। वहीं, अब हुआंग की संपत्ति 105 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में वह 18वें स्थान पर हैं।
अंबानी टॉप गेनर, मस्क टॉप लूजर
घरेलू शेयर बाजार में रिलायंस के शेयरों में तेजी का फायदा भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी मिला और शुक्रवार को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप गेनर रहे। अंबानी की संपत्ति में एक दिन में 1.96 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इसके साथ उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 93.8 अरब डॉलर हो गई।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक दिन में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह 2 नवंबर के बाद उनकी संपत्ति में एक दिन की सबसे बड़ी डॉलर वृद्धि है। हालांकि, सालाना आधार पर उनकी संपत्ति अभी भी 13.3 प्रतिशत नीचे है।
दूसरी ओर, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई। एक दिन में उनकी नेटवर्थ 64.6 अरब डॉलर घट गई। उनकी कुल संपत्ति 809 अरब डॉलर रह गई। एक दिन में उनकी संपत्ति 7.4 प्रतिशत कम हुई।
अडानी दुनिया में अब 16वें नंबर पर
गौतम अडानी की कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर आंकी गई है। शुक्रवार को उनकी दौलत में 1.47 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वह दुनिया के अमीरों की सूची में 16वें स्थान पर हैं। उनसे आगे 127 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट 15वें नंबर पर हैं। वहीं, बिल गेट्स 118 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें स्थान पर हैं।
जेन्सन हुआंग की संपत्ति 16.4 अरब डॉलर घटी
एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग की संपत्ति 105 अरब डॉलर रह गई है। शुक्रवार को इनकी दौलत में 16.4 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में वह 18वें स्थान पर हैं। वहीं, चीन के झांग यिमिंग 105 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें और फ्रांस की फ्रांस्वाज बेटनकोर्ट मेयर्स 102 अरब डॉलर के साथ 20वें स्थान पर हैं।
एक ही दिन में 123.65 अरब डॉलर स्वाहा
दुनिया के टॉप-8 अरबपतियों की संपत्ति एक ही दिन में करीब 123.65 अरब डॉलर स्वाहा हो गई। मस्क से लेकर वॉरेन बफेट तक की संपत्ति में भारी गिरावट के पीछे उनकी कंपनियों के शेयर में आई भारी गिरावट है।
शुक्रवार को किसकी कितनी घटी दौलत
एलन मस्क: 64.6 अरब डॉलर
जेफ बेजोस: 9.15 अरब डॉलर
लैरी पेज: 5.84 अरब डॉलर
सर्गेई ब्रिन: 5.42 अरब डॉलर
मार्क जुकरबर्ग: 12.1 अरब डॉलर
माइकल डेल: 16.3 अरब डॉलर
स्टीव बाल्मर: 4.34 अरब डॉलर
वॉरेन बफेट: 5.9 अरब डॉलर
स्रोत: ब्लूमबर्ग




























































