ओम चैप्टर 1′ शुक्रवार यानी 20 नवंबर को रिलीज हुई

0
18

OM Chapter 1 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में एक ओर जहां रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इस वक्त हर तरफ बवाल मचा रही है। पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ की आधी के बीच अब रणबीर को टक्कर देने के लिए साउथ सुपरस्टार धनुष आ गए हैं। जी हां, धनुष बीते काफी वक्त से अपनी अपकमिंग मूवी ‘ओ.एम: ऑपरेशन मोल’ (O.M: Operation Mole) को लेकर सुर्खियों में बने थे। ऐसे में धुनष की ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘ओम चैप्टर 1’ शुक्रवार यानी 20 नवंबर को रिलीज हुई। ये एक जासूसी थ्रिलर मूवी है, जिसमें धनुष की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में एक्टिंग के मामले में धनुष को साई पल्लवी बराबर की टक्कर दे रही हैं। इसी बीच अब ‘ओम चैप्टर 1’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने कितना कमाया।

ओपनिंग डे पर हिलाया बॉक्स ऑफिस

धनुष की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। फिल्म का रिलीज के साथ ही ‘रामायण’ के जबरदस्त टक्कर हुआ। ‘ओम चैप्टर 1’ पहले रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) के साथ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन एक्टर ने अपने एक्स ससुर रजनीकांत के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। वो नहीं चाहते थे कि दोनों फिल्मों के बीच क्लैश हो। इसके बाद ‘ओम चैप्टर 1’ को 20 नवंबर को रिलीज हुई। इसी बीच अब फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओम चैप्टर 1’ ने शुक्रवार को 17.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, वीकेंड में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है।

तीन भाषाओं में हुई रिलीज

बता दें कि ‘ओम चैप्टर 1’ भाषाओं यानी तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई। तमिल में इसने 13.35 करोड़ रुपये, तेलुगु में इसने 4.00 करोड़ रुपये और हिंदी में इसने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है ‘ओम चैप्टर 1’

बता दें कि ‘ओम चैप्टर 1’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन ‘अमरन’ फेम राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म की कहानी लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें धनुष और ममूटी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई करती है।

‘ओम चैप्टर 1’ कास्ट

‘ओम चैप्टर 1’ में धनुष के अलावा साई पल्लवी अहम किरदार में हैं। फिल्म में साई ने आईपीएस अधिकारी एएसपी नित्या रेड्डी का रोल प्ले किया है। वहीं, मूवी में ममूटी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह, इंद्रांस, रेणु देसाई, चैतू जोनलगड्डा, लल्लू प्रसाद और संजय स्वरूप जैसे कलाकर अहम किरदार में हैं।

LEAVE A REPLY