देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आने वाले चुनावों को देखते हुए बढ़ने की उम्मीद कम नजर आ रही है। क्योंकि, फरवरी 2026 में कच्चा तेल जब आसमान छू रहा था तब भारत में बिहार समेत 5 राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका था। चुनाव खत्म हुआ। सरकारें बन गईं। इसके बाद सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम मई 2026 में चार बार में 7.50-7.50 रुपये लीटर बढ़ाए। यानी अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में चुनाव है। पुराना पैटर्न देखते हुए दाम में बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही।
दूसरे देशों में घट रहे दाम
अगर दुनिया के कुछ देशों के लेटेस्ट आंकड़ों की बात करें तो युद्ध शुरू होने के बाद से अभी म्यांमार में पेट्रोल के दाम 74.8% महंगा है, कभी डबल हो गया था। यहां डीजल 77.6 प्रतिशत महंगा हो चुका है। कुछ दिन पहले तक 80% ऊपर था। यूएई में पेट्रोल के दाम 83.7 चढ़ने के बाद अब 73.4 प्रतिशत महंगे रह गए हैं।
कुछ दिन पहले 90.50 प्रतिशत उछले वाला डीजल 88.5% पर उबल रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल 46.9 प्रतिशत महंगा था और अब केवल 25.9 प्रतिशत महंगा रह गया है। पाकिस्तान में डीजल 43.6 प्रतिशत चढ़ने के बाद अब 29.9 प्रतिशत पर आ गया है। श्रीलंका, बंग्लादेश, चीन, अमेरिका, नेपाल में भी पेट्रोल-डीजल के रेट कम तो हुए हैं, लेकिन भारत के मुकाबले अभी भी महंगे हैं।
बता दें कच्चे तेल के दाम में एक बार फिर से तेजी है, लेकिन राहत की बात यह है कि यह अभी 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। ईरान युद्ध शुरू होने से अबतक दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुने से अधिक हो गए थे। भारत ने पेट्रोल-डीजल के रेट केवल 8.50 प्रतिशत तक बढ़ाए।
भारत में केवल 8.50 प्रतिशत ही क्यों बढ़े दाम
महंगाई का अधिकतर झटका सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां सह रही हैं और आम जनता को राहत दे रही हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य अभी कुछ दिन पहले ही मंत्री सुरेश गोपी ने कहा था कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और पेट्रोलियम की सप्लाई में आई बाधाओं के चलते तेल कंपनियों को 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईंधन की कीमतें कम करने से पहले तेल कंपनियों को अपने हुए नुकसान का हिसाब देना होगा।
आज क्या हैं कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल के रेट
ग्लोबल मार्केट में आज गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर था। वही, भारत में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में एथेनॉल फ्री पेट्रोल 167.35 रुपये लीटर है जबकि, 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर। इंडियन ऑयल का XP95 पेट्रोल, जिसमें केवल 5 प्रतिशत एथेनॉल की मिलावट होती है, उसकी कीमत 109.24 रुपये लीटर है। यहां सामान्य डीजल की कीमत 95.20 रुपये लीटर है।

























































