कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेर लिया

0
13

इसके बाद आतंकी और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। जवानों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और आखिरकार मारा गया। कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच नई मुठभेड़ हुई। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को घेर लिया और उससे वीडियो कॉल पर बात की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाबल के जवान जानागलपोरा कुलगाम मस्जिद में फंसे आतंकवादी से आत्मसमर्पण करने का अनुरोध करते दिख रहे हैं। हालांकि आतंकी ने सरेंडर करने से मना कर दिया, जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर लतीफ भट के रूप में हुई है। 

वीडियो में सुरक्षाबल के जवान, आतंकी को लतीफ नाम से संबोधित कर रहे थे। हालांकि आतंकी किसी भी कीमत पर सरेंडर करने के मूड में नहीं था। 

आतंकी और सुरक्षाबलों के जवान क्या बात करते दिखे?

आतंकी इस वीडियो में सबसे पहले अरबी में कहता है, “अल्लाह हुमा इना किंतु मीना ज़ालिमीन” (मतलब- अल्लाह मुझे जालिमों के ज़ुल्म से निजात दे) 

सेना का जवान बोलता है..अरे तुम ऐसे कौम का…

इसके जवाब में आतंकी कहता है, “मैं निकला हूं, मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं। अल्लाह को देखूंगा, अल्लाह के रसूल नबी को देखूंगा। नबी अल्लाह के आखिर को देखूं, अल्लाह हू अकबर!” 

सेना के जवान ने की आतंकी से बात

सेना के जवान ने ट्रैप में फंसे आतंकी से कहा, “लतीफ भाई तुम्हारे साथ ही हैं, हम आप…ये क्यों जुल्म, हम…सरेंडर करो, रुक जाओ मैं वहीं आता हूं।” 

इसके जवाब में आतंकी कहता है, “मेरे साथ बस अल्लाह है, मेरे साथ अल्लाह काफी है, अल्लाह हू अकबर”

अल्लाह हू अकबर का क्या अर्थ होता है?

बता दें कि अल्लाह हू अकबर एक अरबी वाक्यांश है जिसका शाब्दिक अर्थ है “अल्लाह सबसे बड़ा है”। इसे अरबी में तकबीर कहा जाता है।

सेना ने लतीफ को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना

सेना ने लतीफ को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं माना और मुठभेड़ में मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर लतीफ भट के रूप में हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंक के नेटवर्क को सुरक्षाबलों ने बड़ी चोट दी है और आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड का चल गया पता; NIA के हाथ लगे सुराग

LEAVE A REPLY