निखिल गुप्ता ने जेल सेही अमेरिकी जज को पत्र लिखाखा

0
11

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता ने अमेरिकी डस्ट्रिक्ट जज विक्टर मैरेरो को पत्र लिखकर बताया है कि उनके साथ साजिश में कोई नहीं शामिल था। निखिल गुप्ता ने पछतावा जताते हुए कहा कि वह 2023 से पहले वाला जीवन जीना चाहते हैं। गुप्ता ने कहा कि वह सही रास्ते से भटक गए थे और हद से ज्यादा शराब पीने लगे थे। इसी वजह से वह मानसिक रूप से हिल गए और इस तरह का कदम उठाने लगे।

आत्महत्या के विचार आते थे- गुप्ता

गुप्ता ने कहा कि वह एक अच्छा जीवन बिताना चाहते हैं और जो गलतियां हुई हैं उनका प्रयाश्चित करना चाहते हैं। बता दें कि 20 नवंबर को अमेरिका की कोर्ट उन्हें सजा सुना सकती है। निखिल गुप्ता ने दावा किया कि गिरफ्तार किए जाने केबाद उनके मन में कई बार आत्महत्या के विचार आते थे। निखिल गुप्ता ने अपने पत्र में कहा कि उनकी वजह से उनकी पत्नी, बच्चे और मां को भी बहुत कष्ट मिला है।

‘साथी कैदी धमकाते हैं’

निखिल गुप्ता ने कहा कि उनके साथी कैदी भी उन्हें धमकाते रहते हैं। ऐसे में जेल में भी उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब योग और अध्यात्मिक किताबों में मन लगाने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मेरे लिए सबसे ज्यादा कठिन था जब अपने परिवार को फोन करके बताना था कि मैं जिंदा हूं। मैंने जब अपनी परिस्थिति के बारे में बताया तो परिवार टूट गया। निखिल गुप्ता ने कहा कि कोर्ट जो भी फैसला देगा उन्हें कबूल होगा।

NSA डोभाल पर भी लगाए गए आरोप, भारत ने किए खारिज

भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से अमेरिका की एक अदालत में दायर दीवानी मुकदमे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल के खिलाफ लगाए गए आरोपों को मंगलवार को “मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण” बताते हुए खारिज कर दिया।

भारत की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी विदेश विभाग के इस बयान के बाद आई है कि उसने मुकदमे के संबंध में अदालत की ओर से भारतीय अधिकारियों को जारी किए गए समन एक राजनयिक नोट के माध्यम से भारत सरकार को सौंप दिए हैं।

LEAVE A REPLY