ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य की महादशा को बेहद खास माना जाता

0
2

वहीं सूर्य के साथ कुछ ग्रहों की अंतर्दशा व्यक्ति को उन्नति और सफलता दिला सकती है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन ग्रहों के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य आत्मा, ऊर्जा, मान-सम्मान के कारक ग्रह भी हैं। ऐसे में जब भी सूर्य की महादशा शुरू होती है तो व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। वहीं सूर्य के साथ जब गुरु, बुध और शुक्र अंतर्दशा में होते हैं तो व्यक्ति आर्थिक उन्नति कर सकता है। इन ग्रहों की अंतर्दशाओं में मनोकामनाएं भी पूरी होने की संभावना रहती है। आपको बता दें कि सूर्य की महादशा 6 वर्षों तक चलती है। आइए अब जान लेते हैं कि सूर्य के साथ गुरु, बुध और शुक्र की अतंर्दशाओं के दौरान कैसे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।  सूर्य की महादशा में गुरु की अंतर्दशा

सूर्य और गुरु ग्रह आपस में मित्र हैं। ऐसे में जब सूर्य की महादशा के दौरान गुरु की अंतर्दशा शुरू होती है तो व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छे बदलाव सूर्य-गुरु की दशा में आ सकती है। सरकारी क्षेत्रों से लाभ की प्राप्ति होती है और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के पथ पर व्यक्ति अग्रसर हो सकता है। सूर्य-गुरु दशा के दौरान रुके हुए काम भी पूरे होते हैं। व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और साथ ही समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। सूर्य-गुरु की दशा के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक गतविधियों में भी व्यक्ति की रुचि बढ़ती है। आर्थिक उन्नति के कई अवसर व्यक्ति को मिल सकते हैं और बैंक-बैलेंस में वृद्धि हो सकती है।

सूर्य की महादशा में बुध की अंतर्दशा

बुध को ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, कारोबार का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य के साथ जब बुध की अंतर्दशा शुरू होती है तो व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता सुधरती है। इसके साथ ही कारोबार में भी व्यक्ति को मनचाहे रिजल्ट मिल सकते हैं और नया कारोबार भी व्यक्ति शुरू कर सकता है। जो लोग मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, आइटी क्षेत्रों में कार्य करते हैं उनके लिए सूर्य-बुध की दशा बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकती है। इसके साथ ही सूर्य-बुध की दशा के दौरान धन से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलती है। कमाई के नए स्रोत व्यक्ति को मिल सकते हैं। इस दशा के दौरान व्यक्ति अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत सकता है और सामाजिक स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकता है। सूर्य-बुध की दशा के साथ ही अगर आप जानना चाहते हैं कि बुध-सूर्य की दशा के दौरान कैसे परिणाम मिलते हैं तो इस बारे में हमारी वेबसाइट पर विस्तार से लेख पढ़ सकते हैं। 

सूर्य की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा

सूर्य और शुक्र भले ही आपस में मित्र न हों लेकिन सूर्य की महादशा के दौरान शुक्र की अंतर्दशा को शुभ माना जाता है। सूर्य-शुक्र दशा के दौरान व्यक्ति को भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं और साथ ही इच्छाओं की भी पूर्ति होती है। सूर्य-शुक्र दशा के दौरान भूमि-भवन और वाहन भी व्यक्ति खरीद सकता है। करियर और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति व्यक्ति को मिल सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी मधुरता इस दशा के दौरान आती है। सूर्य और शुक्र के प्रभाव के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलती है।  

LEAVE A REPLY