भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आज से ठीक 12 साल पहले एक ऐसी पारी खेली थी, जिसकी कल्पना करना भी उस समय एक सफेद झूठ जैसा लगता था। रोहित ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसके आसपास आज तक कोई नहीं पहुंच पाया है। यहां तक कि कोई भी उनसे पहले भी ऐसा नहीं कर पाया था। यहां तक कि 12 साल इस विश्व रिकॉर्ड को बनाए हुए हिटमैन को हो चुके हैं, लेकिन वहां तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है। 13 नवंबर 2014 को रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी निजी पारी खेली थी। वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने वनडे इंटरेशनल क्रिकेट में 250 रनों का आंकड़ा अकेले पार किया था। कई टीमों का स्कोर इतना होता है, लेकिन रोहित शर्मा ने अकेले इतने रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आज भी सबसे बड़ी पारी है। उसी दिन उन्होंने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। श्रीलंका के खिलाफ जैसे ही रोहित शर्मा ने दोहरा शतक वनडे क्रिकेट में पूरा किया था। वे पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए थे, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़े थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज एक से ज्यादा दोहरे शतक वनडे क्रिकेट में नहीं जड़ पाया था। वहीं, 2017 में रोहित शर्मा ने तीसरा दोहरा शतक जड़ा था और अपने ही महारिकॉर्ड को और भी ज्यादा मजबूत करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया था। आज भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के ही नाम है कि उनके खाते में 3 दोहरे शतक दर्ज हैं। श्रीलंका के खिलाफ जैसे ही रोहित शर्मा ने दोहरा शतक वनडे क्रिकेट में पूरा किया था। वे पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए थे, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़े थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज एक से ज्यादा दोहरे शतक वनडे क्रिकेट में नहीं जड़ पाया था। वहीं, 2017 में रोहित शर्मा ने तीसरा दोहरा शतक जड़ा था और अपने ही महारिकॉर्ड को और भी ज्यादा मजबूत करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया था। आज भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के ही नाम है कि उनके खाते में 3 दोहरे शतक दर्ज हैं।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
इतिहास का सबसे बड़ा निजी स्कोर,
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आज से ठीक 12 साल पहले एक ऐसी पारी खेली...




























































