आज सिर्फ यूपी की ही नहीं बल्कि पूरे देश की निगाहें अयोध्या और अयोध्या के दीपोत्सव पर टिकी

0
15

हर कोई योगीराज की इस नई अयोध्या को देख रहा था। रामनगरी की इस अलौकिक, अद्भुत और अद्वितीय छवि को देखकर आज हर हिंदू अभिभूत हुआ है। रामनगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ा और जय श्रीराम के जयकारों से रामनगरी गुंजायमान हो गई। सरयू के 56 घाट 30 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुए। दीपोत्सव के बाद ड्रोन शो हुआ और शानदार लेजर शो के जरिए रामकथा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में सीएम योगी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहे। इससे पहले सीएम योगी ने सरयू की आरती भी की। इसके बाद रामनगरी का आसमान आतिशबाजी से जगमग हो गया। अयोध्या में त्रेतायुग जैसा नजारा दिख रहा था। 56 घाटों पर जलते 30 लाख से अधिक दीपों की छटा विहंगम रही। हर कोई योगीराज की इस नई अयोध्या को देख रहा था। रामनगरी की इस अलौकिक, अद्भुत और अद्वितीय छवि को देखकर आज हर हिंदू अभिभूत हुआ है। रामनगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ा और जय श्रीराम के जयकारों से रामनगरी गुंजायमान हो गई। सरयू के 56 घाट 30 लाख दीयों की रोशनी से जगमग हुए। दीपोत्सव के बाद ड्रोन शो हुआ और शानदार लेजर शो के जरिए रामकथा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में सीएम योगी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहे। इससे पहले सीएम योगी ने सरयू की आरती भी की। इसके बाद रामनगरी का आसमान आतिशबाजी से जगमग हो गया। अयोध्या में त्रेतायुग जैसा नजारा दिख रहा था। 56 घाटों पर जलते 30 लाख से अधिक दीपों की छटा विहंगम रही। लेजर शो और झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। लोग मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। यूपी टूरिज्म के ड्रोन शो ने मोहा मन, ड्रोन शो में पुष्पक विमान की भी झलक दिखाई गई। अयोध्या को चाहे आप खुली आंखों से देखे या फिर कैमरे के लैंस से… पूरी अयोध्या ऐसे ही जगमग नजर आई। सरयू के घाट, राम की पैडी पर 30 लाख से ज्यादा दिए जगमग नजर आए। 30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनने की खुशी में गोंडा-अयोध्या सीमा पर स्थित पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी की गई। दीपों की जगमगाहट से पहले रामायण काल की भव्य झांकियों ने शहर की सड़कों पर त्रेतायुग की झलक दिखा दी। रामायण की झांकियों से अयोध्या में उतरा त्रेतायुग। इस दौरान पूरी रामनजरी जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी।

LEAVE A REPLY