ओट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता

0
55

लेकिन इसे खाते समय कुछ गलतियों से बचना जरूरी है। चलिए जानते हैं क्या? ओट्स को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यही वजह है कि आजकल बहुत से लोग नाश्ते में ओट्स खाना पसंद करते हैं। वजन कम करने से लेकर पाचन को बेहतर करने के लिए लोग अपनी डाइट में  इसका सेवन पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सही तरीके से ओट्स का सेवन नहीं करते हैं तो इससे फायदे की जगह सेहत को नुकसान हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि यह सुपरफूड आपकी सेहत के लिए कब नुकसानदायक हो सकता है? चलिए जानते हैं ओट्स खाने का सही तरीका क्या है। ओट्स खाते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

पैकेट मसाला ओट्स का सेवन: बाजार में मिलने वाले मसाला ओट्स स्वाद में अच्छे लगते हैं और इन्हें बनाना भी आसान होता है। लेकिन कुछ पैकेट वाले मसाला ओट्स में सोडियम यानी नमक की मात्रा अधिक हो सकती है। इनका नियमित और ज्यादा सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए घर पर सादे ओट्स में सब्जियां और प्राकृतिक मसाले मिलाकर बनाएं।

इंस्टेंट ओट्स का सेवन: कई लोग समय बचाने के लिए इंस्टेंट ओट्स का सेवन करते हैं। लेकिन इस तरह के ओट्स में नमक और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए कोशिश करें कि बिना फ्लेवर वाले प्लेन ओट्स चुनें। रोल्ड ओट्स या स्टील कट ओट्स भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

  • बहुत कम मात्रा में खाना: अगर आप सिर्फ नाम मात्रा ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे न आपका वजन कम होगा और ही आपके शरीर को कोई फायदा होगा। कम मात्रा में ओट्स खाने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल सकते। ओट्स की मात्रा अपनी भूख, शारीरिक गतिविधि और डाइट की जरूरत के हिसाब से तय करें।
  • ओट्स में शुगर का इस्तेमाल: कई लोग ओट्स का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी, फ्लेवर्ड सिरप या मीठे चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से ओट्स में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आप वजन और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो ओट्स में चीनी डालने से बचें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

LEAVE A REPLY