रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में एक ऐसी गलती कर दी

0
3

नुकसान पूरी टीम को उठाना पड़ा। इस गलती को ईशान किशन ने भी दोहराया, जो भारत के लिए ‘बुरा सपना’ बन गया। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए दूसरे ही ओवर में आकिब नबी ने विकेट का मौका बना दिया था। ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग के बल्ले का किनारा निकाला, गेंद स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में गई। यह एक बेहद ही आसान कैच था। रोहित शर्मा को हिलने की भी जरूरत नहीं थी, गेंद उनकी गोदी में गई थी, मगर फिर भी हिटमैन कैच को नहीं पकड़ पाए। यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती। ओवर की आखिरी गेंद पर आकिब नबी ने एक बार फिर यही काम किया, इस बार गेंद विकेट कीपर ईशान किशन के पास गई, मगर वह भी गेंद को पकड़ नहीं पाई। दो गेंदों पर विल यंग को लगातार दो जीवनदान मिले, जिसका फायदा उन्होंने शतक जड़ उठाया।

विल यंग ने खेली 125 रनों की शानदार पारी

न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे में इन दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 108 गेंदों पर 14 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 125 रनों की पारी खेल डाली। यह उनके वनडे करियर का पांचवां और भारत के खिलाफ पहला शतक था।

विल यंग भारत के खिलाफ बतौर ओपनर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ डेवोन कॉनवे ने पारी का आगाज करते हुए सबसे बड़ी 138 रनों की पारी खेली थी। कॉनवे ने यह रन 2023 में बनाए थे।

NZ ओपनर का भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा ODI स्कोर

138 – डेवॉन कॉनवे, इंदौर (2023)

125 – विल यंग, ​​माउंट माउंगानुई (2026)*

120 – नाथन एस्टल, राजकोट (1999)

117 – नाथन एस्टल, कोलंबो (2001)

115* – नाथन एस्टल, हरारे (2005)

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। भारतीय प्लेइंग XI में तीन बदलाव हुए हैं। नियमित कप्तान शुभमन गिल, विकेट कीपर केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के जाने के बाद रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को जगह मिली है। मोहम्मद सिराज को इस बार भी नजरअंदाज किया गया है।

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट, फ़िन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फ़िशर

LEAVE A REPLY