हालांकि, घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल इस शेयर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि आने वाले समय में यह शेयर 47 पर्सेंट तक उछलेगा। अभी के प्राइस से 47% तक उछल सकता है यह शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- खरीद लो
वैसे तो स्मॉल-कैप स्टॉक GNG इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल इस शेयर को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि आने वाले समय में यह शेयर 47 पर्सेंट तक उछलेगा।
शेयर का परफॉर्मेंस
बीते शुक्रवार को यह शेयर करीब एक फीसदी बढ़त के साथ 577.10 रुपये पर बंद हुआ। 4 नवंबर को ही शेयर ने 776.25 रुपये के स्तर को टच किया था। इसका मतलब है कि शेयर ने 10 दिन की अवधि में बड़ी गिरावट देखी है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹840 तय किया है। शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले यह 47% तक की संभावित तेजी का संकेत देता है। बता दें कि शेयर ने छह महीने में 37%, 2026 में अब तक 86% और एक साल में 71% का रिटर्न दिया है।
क्या कहा ब्रोकरेज ने?
रिपोर्ट में कंपनी के कारोबार में विस्तार, बेहतर इन्वेंट्री रोटेशन और सोर्सिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन के स्तर पर बढ़ते पैमाने को भविष्य की ग्रोथ के अहम कारण बताया गया है। इस ब्रोकरेज के मुताबिक, मेमोरी की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद GNG इलेक्ट्रॉनिक्स की ग्रोथ मजबूत बनी रह सकती है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में सालाना औसतन 34%, EBITDA में 47% और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 49% की वृद्धि का अनुमान लगाया है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2027 में ग्रॉस मार्जिन में करीब 350 बेसिस पॉइंट यानी 3.5 प्रतिशत अंक के सुधार की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2028 में कंपनी का नेट डेट करीब ₹5,300 करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है। भारत में मेमोरी की कमी के कारण मुख्यधारा के लैपटॉप की कीमतें सालाना आधार पर करीब 80% तक बढ़ी हैं। इस स्थिति में GNG इलेक्ट्रॉनिक्स ने कीमतें बढ़ाने की बजाए बिक्री की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया है। कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार का भी विस्तार किया है। वित्त वर्ष 2025 के अंत में 38 देशों में मौजूदगी के मुकाबले अब कंपनी 55 देशों तक पहुंच चुकी है। इसके चैनल टचपॉइंट्स की संख्या 4,154 से बढ़कर 5,542 हो गई है, जबकि खरीदारी से जुड़े पार्टनर्स की संख्या 557 से बढ़कर 820 पहुंच गई है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स हिस्सेदारी 71.77 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 28.23 फीसदी की है।


























































