बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अमेरिका के एक हॉस्पिटल पर केस कर दिया था

0
12

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अपनी मां राजेश्वरी अयप्पन के बेहद करीब रही हैं। करियर के शुरुआत से लेकर मां के अंतिम सफर तक दोनों एक दूसरे के साथ रहीं। फिर 1996 में एक ऐसा दिन भी आया जब मां का साथ छूट गया। मां को हुए ब्रेन ट्यूमर के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। लेकिन ये स्थिति तब ज्यादा गंभीर हो गई थी जब अमेरिका के सबसे पॉपुलर हॉस्पिटल में उनकी मां की गलत सर्जरी हो गई थी। दुनिया का सबसे बड़ा देश और वहां के एक हॉस्पिटल में हुई इतनी बड़ी गलती ने दुनियाभर सुर्खियां बटोरी थी। श्रीदेवी और उनकी बहन ने अमेरिका के इस हॉस्पिटल के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी थी।

श्रीदेवी की मां को था ब्रें ट्यूमर

ये बात 1995 की है। श्रीदेवी की मां राजेश्वरी अयप्पन को 59 साल की उम्र में सिर के एक हिस्से में ब्रेन ट्यूमर का पता चला। मां को बचाने के लिए एक्ट्रेस ने दुनिया का सबसे बड़ा देश अमेरिका चुना। वो मां को लेकर न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर पहुंचीं। 26 मई 1995 को श्रीदेवी की मां की सर्जरी हुई और जिसके बाद उनकी हालत और गंभीर हो गई।रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूरोसर्जन डॉक्टर एहूद आर्बिट ने श्रीदेवी की मां की सर्जरी की थी। उन्होंने ये सर्जरी किसी दूसरे मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट देखकर सिर के सीधे हिस्से का ऑपरेशन कर दिया। जबकि एक्ट्रेस की मां को सिर की दूसरी तरफ यानी बाएं तरफ ट्यूमर था। इसके बाद श्रीदेवी की मां को दूसरे हॉस्पिटल में ले जाया गया और वहां उनका ऑपरेशन कर ट्यूमर बाहर निकाला गया।

श्रीदेवी की मां के साथ डॉक्टर ने की थी लापरवाही

इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। इतने बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर से ऐसी गलती कैसे हो गई। इस गलती ने श्रीदेवी की मां को पहले से ज्यादा बीमार कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी याददाश्त पर रोजमर्रा के कामकाज करने पर असर पड़ा था। इस गलती पर श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता शांत नहीं बैठीं। दोनों बहनों ने मैनहैटन के सुप्रीम कोर्ट में हॉस्पिटल और डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस फाइल किया। दोनों बहनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने पहले भी ऐसी गलतियां की थीं तो बिना जांच के हॉस्पिटल ने डॉक्टर को सर्जरी करने की अनुमति कैसे दे दी

श्रीदेवी और उनकी बहन की हुई जीत

कोर्ट में केस चला और श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता की जीत हुई। ये रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटल को मुआवजे के रूप में परिवार को 7 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा था। डॉक्टर को हॉस्पिटल से निकाल दिया गया। ये मामला उस समय अमेरिकी मीडिया में छाया रहा था। इसके बाद उस समय के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी हॉस्पिटल की गलतियों की जानकारी सार्वजनिक करने का प्रस्ताव रखा। ये प्रस्ताव श्रीदेवी की मां के केस से जुड़ा था या नहीं, इसका कोई सबूत नहीं है।

नहीं रही श्रीदेवी की मां

श्रीदेवी की मां की बात करें तो सर्जरी के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। अगले1996 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस अपनी मां के बेहद करीब थीं। मां के गुजर जाने ने उन्हें गहरा सदमा दे दिया था। उनकी बहनों ने एक एक दूसरे को संभाला।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न Sacnilk,मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY