12 महीने से अधिक का समय बीत चुका

0
12

इस आयोग के पास मौजूदा समय में 6 महीने का और समय बचा है। इस दौरान उसे रिपोर्ट तैयार करके केंद्र सरकार को देना है। जिसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए, बेसिक पे, एचआरए, फैमिली पेंशन फॉर्मूला आदि पर फैसला किया जाएगा। कर्मचारियों के बीच इस समय चर्चा का विषय यह है कि क्या 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलेगा या नहीं? स्टाफ साइड के नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि 1 जनवरी 2026 से ही कर्मचारियों को एरियर का पैसा मिलेगा। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, ‘एरियर जनवरी 2026 से दिया जाएगा। मैं इसको लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं। मुझे इस विषय पर कोई भी शंका नहीं है। अगर कोई इससे अलग कह रहा है तो हम उस पर विश्वास नहीं करते है। स्टाफ साइड के सचिव होने की वजह से मैं पूर्ण विश्वास से कह सकता हूं कि एरियर का तय तारीख से ही दिया जाएगा।’

24 महीने का एरियर मिलने की संभावना!

अगर स्टाफ साइड के सचिव की बात सही है तो इस बार केंद्र सरकार को 2 साल के आस-पास केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर देना पड़ सकता है। बता दें, आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेने में भी सरकार समय लेती है। ऐसे में 18 महीने के बाद भी कुछ महीने का और वक्त लगता है। ऐसी स्थिति में 24 महीने का भी एरियर मिलने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।

एनुअल इंक्रीमेंट को 6% करने की मांग

स्टाफ साइड ने केंद्र सरकार से 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इससे कम से कम सैलरी 69000 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है। इसके अलावा इस संगठन ने एनुअल इंक्रीमेंट को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की डिमांड की है। बता दें, इस आयोग में 3 सदस्य हैं। पे कमीशन ने देश भर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कर्मचारियों से जुड़े संगठनों से उनकी राय ली है।

10 साल के बाद लागू होता है 8वां वेतन आयोग

अमूमन यह देखा जाता रहा है कि पे कमीशन की अनुशंसा को 10 साल के अंतराल के बाद लागू किया जाता रहा है। अगर इस हिसाब से देखते हैं तो 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाना चाहिए। बता दें, 7वें वेतन आयोग ने नवंबर 2015 में रिपोर्ट को जमा किया था। और यह रिपोर्ट जुलाई 2016 में प्रभावी हुआ। लेकिन इस रिपोर्ट के लागू करने की तारीख 1 जनवरी 2016 तय की गई। जिसकी वजह से तब 6 महीने का एरियर सरकार ने कर्मचारियों को दिया था।

LEAVE A REPLY