बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में शतक लगा दिया

0
12

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक बेन डेकेट ने एक और वनडे शतक लगा दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की। मजे की बात ये है कि बेन डकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अलग अलग देशों में सेंचुरी लगा चुके हैं। ये उनका सातवां शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने बड़ा स्कोर बना लिया है।

बेन डकेट ने 94 बॉल में पूरा किया अपना शतक

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में टॉम बैंटन और बेन डकेट बैटिंग के लिए उतरे। टॉम अच्छा खेल रहे थे, लेकिन जब उनका स्कोर 44 पर थी, तभी आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए जो रूट जल्दी आउट हो गए। वे केवल 12 ही रन बना सके। कप्तान हैरी ब्रूक भी केवल 17 रन बनाकर सस्ते में चलते बने। हालांकि एक छोर बेन डकेट ने मजबूती से संभाल कर रखा। उन्होंने 94 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद भी लगातार बैटिंग करते रहे।

115 बॉल पर 133 रन बनाकर हुए आउट, लगाए 15 चौके और तीन छक्के

बेन डकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में और इसके अलावा इंग्लैंड और पाकिस्तान में भी वनडे शतक लगा चुके हैं। ऐसा अमूमन कम ही देखने को मिलता हैं। डेकट के नाम अब सात वनडे शतक आ चुके हैं। इसमें से तीन तो उन्होंने पिछले पांच वनडे मैचों में ही बनाए हैं। यानी डकेट इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं और खूब रन बनाते ही चले जा रहे हैं। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद तो बेन डकेट और भी तेजी से रन बनाने शुरू किए। तेजी से रन बनाने के प्रयास में ही वे आउट हो गए। उन्होंने 115 बॉल पर 133 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके बल्ले से 15 चौके और तीन छक्के आए। जब तक वे आउट हुए टीम 250 से अधिक का स्कोर बना चुकी थी। 

तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी बराबरी पर चल रही है

वनडे सीरीज के तहत अब तक दो मैच खेले गए और दोनों टीमों ने एक एक मैच जीता है। पहला मैच कंगारू टीम ने सात विकेट से जीता था, इसके बाद दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 135 रनों के बड़े अंतर से जीता था। यानी जो इस मैच को जीतेगा, उसी के नाम सीरीज हो जाएगी, इसलिए काफी अहम मुकाबला है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 

LEAVE A REPLY