यह साल 2026 में 425.60 रुपये से बढ़कर 1,278.80 रुपये प्रति शेयर हो गया है। साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 200% का रिटर्न दिखाता है। यह शेयर छह महीनों में 135% से अधिक और एक महीने में 20% से अधिक बढ़ा है। एक साल में, रेमंड के शेयरों ने अपने शेयरधारकों को 165% का रिटर्न दिया है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
साल 2026 में रेमंड के शेयरों में तेजी लाने वाले कारणों पर बात करते हुए अविनाश मेंटर रिसर्च के संस्थापक अविनाश गोरक्षकर ने कहा, “जब कंपनी ने डिफेंस और एयरोस्पेस क्षेत्र में कदम रखने और एक पूर्ण इंजीनियरिंग कंपनी बनने की घोषणा की तो रेमंड के शेयरों की ‘री-रेटिंग’ हुई। कंपनी की इस रीब्रांडिंग के लिए लगातार ऑर्डर, पर्याप्त क्षमता और लिक्विडिटी की जरूरत थी। अच्छी बात यह है कि कंपनी डिफेंस सेगमेंट में लगातार ऑर्डर हासिल करने में सफल रही है क्योंकि कंपनी लगातार कैपेक्स विस्तार और कैश फ्लो बनाए रखने पर ध्यान दे रही है।”
लगातार मिल रहे ऑर्डर
इस कंपनी को डिफेंस और एयरोस्पेस कारोबार से मिल रहे ऑर्डर हैं। बता दें कि कंपनी को एक भारतीय डिफेंस कंपनी से 300 से अधिक प्रकार के पार्ट्स की आपूर्ति के लिए करीब 33 करोड़ रुपये सालाना का ऑर्डर मिला है।
इसके अलावा, एक प्रमुख भारतीय लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए विंग और सेंटर बॉडी सेक्शन की असेंबली का टेंडर भी कंपनी ने हासिल किया है। कंपनी की एयरोस्पेस ऑर्डर बुक 5,960 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एयरोस्पेस कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 40.4 फीसदी बढ़ा है। लगातार मिल रहे ऑर्डर से कंपनी के कारोबार की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
कंपनी की फंड जुटाने की योजना ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। इसके अलावा, कंपनी अपनी एयरोस्पेस और ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए कई साल की कैपेक्स योजना पर काम कर रही है।
शेयर का टारगेट प्राइस
रेमंड के शेयरों के तकनीकी चार्ट पर KC सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम. ओझा ने सकारात्मक रुख जताया है। तकनीकी स्तरों की बात करें तो शेयर के लिए 1,238 रुपये पर तत्काल सपोर्ट है। अगर शेयर क्लोजिंग आधार पर इस स्तर को पार कर लेता है तो इसमें आगे 1,475 रुपये तक जाने की संभावना बन सकती है। बीते शुक्रवार को जब बाजार बिकवाली मोड में था तब डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी रेमंड लिमिटेड के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर करीब 9 पर्सेंट उछलक 1280 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों में तेजी ऐसे समय में आई है जब एक्सपर्ट भी इस पर बुलिश हैं।






























































