हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने पूर्णिमा तिथि आती

0
13

Margashirsha purnima 2026 date: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। दिसंबर महीने में मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मार्गशीर्ष माह से ही सतयुग काल आरंभ हुआ था। कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से अन्य पूर्णिमा की तुलना में 32 गुना अधिक फल और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पूर्णिमा को ‘बत्तीसी पूर्णिमा’ और ‘मोक्षदायिनी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने, दान करने और भगवान विष्णु के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत किस दिन है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 दिसंबर 2026 को पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर प्रारंभ होगी और 24 दिसंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 23 दिसंबर 2026, बुधवार को रखा जाएगा।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व:

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में, सरोवर या कुंड में स्नान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है। मान्यता है कि इस दिन सत्य नारायण भगवान की पूजा और कथा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कथा के बाद सामर्थ्य अनुसार गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन और दान-दक्षिणा देने से जीवन में खुशहाली आती है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त क्या है?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त 23 दिसंबर को सुबह 05:21 बजे से सुबह 06:16 बजे तक रहेगा। प्रातः संध्या मुहूर्त सुबह 05:48 बजे से सुबह 07:11 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक रहेगा। हिंदू धर्म में राहुकाल के दौरान शुभ कार्यों की मनाही है। मान्यता है कि राहुकाल में किए गए कार्यों का अशुभ फल प्राप्त होता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि:

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन प्रातः काल में पवित्र नदी में स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।

स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

एक चौकी पर पीला या लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें।

हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें।

पहले भगवान गणेश की पूजा करें और भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, चंदन, तुलसी दल और भोग अर्पित करें।

माता लक्ष्मी को लाल फूल, चुनरी और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।

‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। पूर्णिमा व्रत या सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ें।

शाम के समय मंदिर, तुलसी और मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा चंद्रोदय का समय:

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा का विधान है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम 4:41 बजे होगा।

LEAVE A REPLY