जनपद रायबरेली के बछरावां में चेकिंग के दौरान ऑटो से 150 किलोग्राम पनीर बरामद, 148 किलोग्राम कराया गया नष्ट

0
35


रायबरेली : सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चन्द्र ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बछरावां बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी एवं महेंद्र यादव के साथ थाना बछरावां का पुलिस बल भी शामिल रहा।
चेकिंग के दौरान बछरावां थाने के सामने एक ऑटो में विक्रय के लिए ले जाए जा रहे पनीर के साथ दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में खाद्य कारोबारकर्ता ने अपना नाम जोगिंदर तथा वाहन चालक ने अपना नाम सलीम बताया। ऑटो में कुल 150 किलोग्राम पनीर भंडारित पाया गया।
विक्रेता ने पूछताछ में बताया कि उक्त पनीर अकेलवा चौराहा, जनपद अमेठी से खरीदकर जनपद रायबरेली की विभिन्न दुकानों पर सप्लाई किया जाता है। पनीर के मानव उपभोग हेतु अधोमानक अथवा असुरक्षित होने की आशंका के दृष्टिगत टीम द्वारा एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं, पनीर के अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भंडारित पाए जाने के कारण शेष 148 किलोग्राम पनीर विक्रेता द्वारा मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

LEAVE A REPLY