पाकिस्तान अपनी हार का भी जश्न मना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने तबाह एयरफील्डस, टूटे हैंगर और जमींदोज इमारतों को अब तक रिपेयर ना कर पाने वाले पाकिस्तान को याद ही होगा कि कौए बीते साल मई में भारत ने उसकी हालत पतली कर दी थी। इसके बावजूद बेशरमी का आलम यह कि वह अब भी इसे एक तमगे की तरह पेश कर रहा है। यही नहीं भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ में मानों पाक पीएम शहबाज शरीफ बिछ ही गए हैं। शहबाज शरीफ ने बीते मंगलवार को फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ हुई जंग का भी जिक्र किया। दरअसल मुनीर की हाल ही में मलेशिया के नेशनल डिफेंस स्टडीज सेंटर के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है। अब यह ओहदा कितना बड़ा है, यह तो मुनीर ही जानें, लेकिन शहबाज शरीफ जरूरत से ज्यादा एक्साइटेड हो गए। शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने मुनीर को बधाई देते हुए और कई बातें भी लिखीं।
क्या बोले शहबाज शरीफ?
अपने पोस्ट में शरीफ ने भारत के साथ बनी युद्ध जैसी स्थिति में मुनीर के नेतृत्व की खूब तारीफ की। बता दें कि पाकिस्तान जेडी जंग को ‘मरका-ए-हक’ कहता है। शरीफ ने लिखा, “मलेशिया के नेशनल डिफेंस स्टडीज सेंटर के हॉल ऑफ फेम में सदस्य के रूप में शामिल होने पर फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर को हार्दिक बधाई।” शरीफ ने आगे कहा, “मरका-ए-हक के दौरान फील्ड मार्शल के दृढ़ नेतृत्व, देश की रक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता, शांति को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की प्रतिष्ठा बढ़ाने में उनके अमूल्य योगदान की वजह से वह इस सम्मान के हकदार हैं।”
जब पाकिस्तान की हालत हुई थी पतली
शहबाज शरीफ अपनी नाकामी का ठीकरा अगर मुनीर पर फोड़ना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। लेकिन यह दुनिया जानती है कि मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान को ऐसी धूल चटाई थी, कि दोबारा पंगा लेने से पहले उसकी रूह कांप जाएगी। गौरतलब है कि भारत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस आतंकी हमले में पाकिस्तान के पाले हुए आतंकियों ने 26 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी।
इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में दर्जनों आतंकों को मिट्टी में मिला दिया। इस दौरान 100 से ज्यादा आतंकवादियों को भी मार गिराया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन को बेहद सटीकता से अंजाम दिया। इससे पाकिस्तान बौखला उठा। बौखलाहट के मारे वह भारत पर कायराना हमले करने लगा। हालांकि भारत ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया। वहीं भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की धज्जियां उड़ा दीं।
सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
करीब चार दिनों तक मार खाने के बाद पाकिस्तान को यह समझ आ गया कि भारत के खिलाफ उसकी चाल फेल हो चुकी है। पाकिस्तान सीजफायर की अपील करने लगा। अंत में 10 में 2025 को दोनों देशों के बीच एक समझौते पर सहमति बनी। इस नाकामी के बावजूद पाकिस्तान में मुनीर का कद काफी बढ़ गया था। उन्हें फील्ड मार्शल तक बना दिया गया। अब शहबाज इसी हार के कसीदे पढ़ रहे हैं।































































