सर्दियों में मक्की की रोटी खाने का दिल करता है लेकिन इसे बनाना मुश्किल लगता

0
22

मक्की का आटा सर्दियों की जान है। हर घर में ये मिल जाएगा और लोग सरसों का साग और मक्की के आटे की रोटी के दीवाने रहते हैं। लेकिन इस आटे की रोटी बनाना काफी मुश्किल रहता है। कारण? मक्की के आटे में ग्लूटन की मात्रा काफी कम होती है जिसकी वजह से इसे बांधना मुश्किल होता है और ठीक से ना गूंथने की वजह से रोटी भी ठीक से नहीं बनती। ऐसे में जिन लोगों के पास टाइम कम है वो इसे खाना अवॉएड करते हैं। लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं क्योंकि छोटे-छोटे कमाल के कुकिंग हैक्स आपके इस काम को भी आसान बना सकते हैं। मक्की के आटे को गूंथने का सबसे सरल तरीका है उबला पानी। तो चलिए जानें कैसे फटाफट से इस आटे को गूंथकर रेडी किया जा सकता है।

मक्की का आटा गूंथने का हैक क्या है

मक्की के आटे को ठंडे पानी से गूंथने की गलती कभी ना करें नहीं तो ये ना ठीक से बंधेगा और ना ही रोटियां बन पाएंगी। हर रोटी टूट जाएगी और आपका समय बर्बाद होगा। मक्की के आटे को हमेशा गर्म पानी से गूंथे। चलिए बताएं स्टेप वाइज तरीका।

  • सबसे पहले किसी कड़ाही में जितने आटे को गूंथना है उतनी ही मात्रा में पानी लें। जैसे एक बड़ी कटोरी मक्की का आटा लेना है तो फिर उतना ही यानि एक कटोरी पानी कड़ाही में डाल दें।
  • हल्का सा गर्म होने लगे तो एक कटोरी ही मक्की का आटा डाल दें।
  • अब गैस की फ्लेम को धीमा कर लें और दोनों को मिक्स करें। थोड़ी ही देर में मक्की का आटा सारे पानी को सोख लेगा।
  • अब इसे चलाते रहें। जब देखेंगे कि पानी सोख लिया है आटे ने तो गैस को बंद कर दें। अच्छी तरह से करछूल की मदद से मक्की के आटे को चलाएं।
  • अब इसे थोड़ा सा ठंडा होने के लिए गैस पर से बर्तन को उतार लें और किनारे रख दें।
  • मक्की के आटे में कुछ मसाले डाल लें, जिससे स्वाद बढ़ जाएं।
  • आप चाहें तो हरी धनिया ढेर सारी या फिर कसूरी मेथी या फिर ताजी मेथी के पत्तों को काटकर भी डाल सकते हैं। जिससे मक्की की रोटी ही नहीं बल्कि पराठे बनकर तैयार हो जाएंगे।
  • अब सारे मसालों को मिला लें या फिर बगैर मसाले के ही जब ये थोड़ा हाथ से छूने लायक हो जाए तो अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बस आपका मक्के का आटा गूंथकर रेडी है।
  • तवा गैस पर रखें और हाथों में लोई लेकर पहले हथेली की मदद से इसे थपथपाकर थोड़ा गोल शेप दें।
  • फिर फ्लैट सरफेस पर रखकर हल्के बेलन से बेलें। सूखा आटा लगाना ना भूलें। लोई हाथ से थपकाकर बड़ा कर लें और सूखा आटा लगाकर फिर बेलन चलाएं। बिल्कुल बढ़ियां गोल रोटी बनेगी और कही सें टूटेगी भी नहीं।
  • तो इस ठंडी इस हैक की मदद से मक्की का आटा गूंथे और एंज्वॉय करें।

LEAVE A REPLY