इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत तेज है। गठबंधन को लेकर सपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। खींचतान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी अपना घोषणापत्र जारी कर दी। इस दौरान आजम खान ने अपने बेटे और पत्नी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि वे बहुत मुश्किल समय से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत सख्त जान साबित हुए हैं। हम मरेंगे तो, लेकिन कुछ बड़ा जरूर करेंगे।
आजम खान ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि हम मरेंगे तो, लेकिन कुछ करके ही मरेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे और पत्नी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि वे बहुत मुश्किल दौर से गुजरे हैं, फिर भी मजबूत बने रहे। उन्होंने कहा कि हम बहुत सख्त जान साबित हुए हैं। हम मरेंगे तो, लेकिन कुछ बड़ा जरूर करेंगे।
रास्ते तय होते हैं मंजिल नहीं
आजम खान ने आगे कहा कि रास्ते तो तय होते हैं, लेकिन मंजिल तय नहीं होती। लोग घाटे का सौदा नहीं करते, लेकिन हम उन कुछ बेवकूफ लोगों में से हैं जो ऐसा करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के परिवार में अपने जीवन के 50 साल बिताए हैं।
अपनी जेल की यातनाओं का जिक्र करते हुए आजम खान ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे साथ जो हुआ, वह अंग्रेजों ने भी नहीं किया। मुझे एक बेगुनाह बेटे के साथ जेल में डाल दिया गया। हम दर्द का बहता हुआ समंदर हैं। हम वोट काटने वाले नहीं हैं, हम वोट जोड़ने वाले हैं। अखिलेश भी 6 महीने के लिए जेल आ जाते
उन्होंने आगे कहा कि जेल में रहते हुए कई बार उनका मन करता था कि अखिलेश यादव भी छह महीने के लिए जेल आ जाएं। तभी उन्हें असली मायने में पता चलेगा कि जेल में दिन कैसे कटते हैं और रातें कैसे बीतती हैं। आजम खान ने कहा कि बिना जेल की सजा झेले कोई भी इंसान उस दर्द को नहीं समझ सकता।
रामपुर की एक पुरानी कहानी सुनाते हुए आजम खान ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका काम सिर्फ दूसरों का खेल बिगाड़ना होता है। वे खुद कुछ नहीं करते, लेकिन दूसरों को आगे नहीं बढ़ने देते। उनकी बात साफ तौर पर कांग्रेस की ओर इशारा कर रही थी।
कांग्रेस पर भी बोला हमला
इस दौरान रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कद को जरूरत से कहीं ज्यादा बढ़ा लिया है। उनका असली मकसद सिर्फ इतना है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार न बनने दी जाए। आजम खान ने साफ कहा कि कांग्रेस का खेल सिर्फ बिगाड़ना है।
उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का जो प्रणपत्र (घोषणापत्र) है, उसमें जो बातें लिखी नहीं हैं, वे भी सरकार बनने के बाद जरूर पूरी की जाएंगी। आजम खान का इशारा था कि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल सिर्फ कागज पर लिखी बातों तक सीमित नहीं रहेंगे।
































































