जिसके बाद उनके घुटने की सर्जरी की गई। अभिनेता अपने घुटने की सर्जरी के बाद इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपना हाल बयां किया है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि फिल्ममेकर कबीर खान की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा के एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है, जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनके घुटने की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद अभिनेता घर पर आराम कर रहे हैं, लेकिन अभिनेता के फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। अब फैंस की चिंता के बीच, कार्तिक आर्यन ने सर्जरी के बाद इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर किया। कार्तिक आर्यन ने चोटिल घुटने की एक झलक और अस्पताल की एक फ़ोटो शेयर की है और हेल्थ अपडेट दिया है। कार्तिक आर्यन ने घुटने की की सर्जरी के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने मजाकिया कैप्शन लिखा कि डायरेक्टर कबीर खान ने उनसे कहा था- ‘ब्रेक अ लेग’। कार्तिक ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह अपने चोटिल पैर की झलक दिखाते नजर आए। अन्य तस्वीर में उन्होंने लिखा- ‘फुट आउट ऑफ सर्विस’। उन्होंने एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो शेयर की, जो शायद मुंबई के किसी अस्पताल में ली गई है। इस तस्वीर में कार्तिक की परछाई दिख रही है, वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हैं और उनके बाएं हाथ में IV कैनुला लगा हुआ है। वहीं अन्य तस्वीरें और वीडियो कुछ पुराने लग रहे हैं। कार्तिक के फैंस की दुआ
जैसे ही कार्तिक आर्यन ने ये तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, फैंस की ओर से जल्दी ठीक होने की कामना वाले मैसेजेस मिलने लगे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाइये, हम आपको बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘कैप्शन किंग सच में!! हंसूं या रोऊं… आप ही बता दो क्या करूं।; तीसरे फैन ने कमेंट किया, ‘कबीर सर शायद भूल गए कि आप एक मेथड एक्टर हैं।’
कार्तिक आर्यन की लेग इंजरी
हाल ही में खबर आई थी कि कबीर खान की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, सेट पर कार्तिक आर्यन को गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद उन्हें माहिम के फोर्टिस रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, क्योंकि इस घटना में एक्टर के घुटने में चोट आई थी। कार्तिक एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें चोट लगी। घुटने का ऑपरेशन होने के बाद अब एक्टर घर आ गए हैं और आराम कर रहे हैं। जल्दी ही उनके शूटिंग पर भी लौटने की संभावना है।
चंदू चैंपियन के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड
कार्तिक आर्यन हाल ही में एक अन्य वजह से भी चर्चा में रहे। जुलाई में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2024 की बेहतरीन फिल्मों के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया, जिसमें कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला है। ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं।






















































