वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पुलिस ने सख्ता कार्रवाई की है और विना वैध कागजातों के काम कर रहे टट्टू संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया

0
2

श्री माता वैष्णो देवी जी के यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक व्यापक अभियान चलाया. इस अभियान में रियासी पुलिस ने औचक निरीक्षण कर बिना वैध पहचान पत्र  के काम कर रहे टट्टू संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पोस्ट बाणगंगा की टीम ने कटरा में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर टट्टू संचालकों के लिए तय दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग की.वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर पुलिस ने सख्ता कार्रवाई की है और विना वैध कागजातों के काम कर रहे टट्टू संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया

दो टट्टू संचालको पर मामला दर्ज

पुलिस चेकिंग के दौरान, दो टट्टू संचालक बिना वैध पहचान पत्र के काम करते पाए गए. जिन टट्टू संचालको पर मामला दर्ज किया गया है. उनकी पहचान सुशील कुमार पुत्र शादी राम, निवासी जम्मू और शबरोज खान पुत्र शमीस दीन, निवासी रियासी के रूप में हुई है. 

चेकिंग के दौरान टट्टू संचालक बिना वैध पहचान पत्र के काम करते पाए गए जिनके खिलाफ BNS की धारा 223(a) के तहत सुशील कुमार के खिलाफ दर्ज किया गया है. इसके अलावा BNS की धारा 223(a) के तहत शबरोज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

टट्टू संचालकों को सख्त सलाह

पुलिस ने सभी टट्टू संचालकों को सलाह दी है कि वो तय दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और यात्रा मार्ग पर काम करते समय वैध पहचान पत्र साथ रखें. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “रियासी पुलिस सभी भक्तों के लिए सुरक्षित और परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.” 

रियासी पुलिस ने जांच के दौरान दोहराया है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और टट्टू सेवाओं के उचित नियमन को सुनिश्चित करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सख्त चेकिंग और प्रवर्तन उपाय जारी रहेंगे.

गौर हो कि माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में व्यापक निरीक्षण जारी है. इससे पहले जम्मू पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त रूप से माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर और रास्ते की सुरक्षा का जायजा लिया था और इसके अहम स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों का आकलन किया था. 

LEAVE A REPLY