रणबीर कपूर हाल में अपनी फिल्म ‘रामयाण’ के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी, एक्टर रवि दुबे भी साथ मौजूद थे। एपिसोड के दौरान अमिताभ ने रणबीर से उनके और आलिया भट्ट के बारे में सवाल पूछा। एक्टर का जवाब सुनकर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाई। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आलिया भट्ट को भाग्यशाली बता रहे हैं।
रणबीर ने अमिताभ के सामने की आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात
इस खास एपिसोड के दौरान रणबीर कपूर से उनके और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में पूछा। एक्टर थोड़ा शरमाएं और फिर कहा कि उनके और आलिया के रिश्ते की मजबूत कड़ी दोनों के बीच की दोस्ती है। रणबीर ने कहा, ‘हमारे रिश्ते की नीव, जो जड़ है वो दोस्ती है, मैं हमेशा से मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, बिश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है। मुझे लगता है ये सबसे जरूरी फाउंडेशन है एक रिश्ते के लिए।’ रणबीर की ये बात सुनकर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाई। अमिताभ भी एक्टर से प्रभावित दिखे।
रणबीर के इस वीडियो पर आया सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
रणबीर के इस वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आलिया बहुत लकी है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा पति होना चाहिए’, एक यूजर ने लिखा, ‘ये आलिया को बहुत प्यार करता है’, एक दूसरे यूजर ने रणबीर और आलिया को इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कपल बता दिया।
रामायण में राम के किरदार निभाने पर रणबीर ने कही थी ये बात
कौन बनेगा करोड़पति के इस एपिसोड में रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के बारे में भी बात की थी। एक्टर ने बताया था कि जब से उनकी बेटी राहा पैदा हुई है तब से लेकर आज तक हर सुबह दोनों अपने दिन की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज में गाए गए ‘हनुमान चालीसा’ से करते हैं। इसी दौरान एक्टर ने अपनी फिल्म रामायण और राम के किरदार के बारे में भी बात की थी। एक्टर ने बताया कि उन्हें जब राम का रोल ऑफर हुआ था वो उसी दिन से समझ गए थे कि ये कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। पहले उन्हें डर लगा था कि क्या वो इसके काबिल हैं या नहीं। बाद में वो डर आभार में बदल गया कि इस उम्र में उन्हें भगवान श्री राम का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। इस रोल से उन्हें एक अच्छा इंसान बनने का भी मौका मिला। इस फिल्म के दौरान ही वो बेटी राहा के पिता बने और वो इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। आगे उन्होंने कहा कि बेहतर इंसान बनने और गहराई से रामायण को समझने का मौका मिला।






























































