भुवनेश्वर कुमार अभी न्यूजीलैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे

0
3

लेकिन घर लौटने के बाद उनका क्या प्लान होगा?

भुवनेश्वर कुमार को करीब 4 साल के बाद भारत की टी20 टीम में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, उनका कमबैक उतना अच्छा नहीं रहा। 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट वे अपने नाम कर पाए हैं और रन 139 लुटा दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका कितना फीका कमबैक रहा है। हालांकि, भुवी की निगाहें अन्य चीजों को सोचने के बजाय प्रोसेस फॉलो करने पर हैं। यही कारण है कि उन्होंने तीसरे टी20 मैच के बाद बता दिया है कि इस सीरीज के खत्म होने के बाद वे भारत लौटकर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी तक गेंदबाजों के लिए काल साबित हुई है। 5 ऐसे गेंदबाज इस सीरीज में दोनों टीमों की ओर से रहे हैं, जो 3-3 मैचों में 100-100 से ज्यादा रन खा चुके हैं। इनमें भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। उन्हें तो सिर्फ एक ही विकेट मिला है, जबकि बाकी तो फिर भी 2 या इससे ज्यादा विकेट निकाल चुके हैं। भारत ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर चुका है। अभी दो मुकाबले बाकी हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ सम्मान बचाने की लड़ाई होगी। भुवनेश्वर ने तीसरे टी20 मैच के बाद टीम इंडिया में वापसी और अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। भुवी ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने कमबैक पर कहा, “मैं ईमानदारी से कहूं, तो मैंने कभी भी टीम इंडिया में खेलने या वापसी करने जैसी चीजों को सोचकर क्रिकेट नहीं खेला। मैंने सिर्फ मैच दर मैच अपनी गेंदबाजी पर फोकस किया और फिर भारत के लिए खेलना तो सबका सपना होता है। बाकी, मैंने कभी भी ऐसा सोचकर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला कि इंडिया से खेलना है। मेरा यही था कि अपना काम करते रहना है। बाकी चीजें अपने आप हो जाएंगी। इसलिए चार साल कब बीत गए, मुझे तो पता ही नहीं चला। आज भी भारत की जर्सी पहनकर खेलने से काफी गर्व होता है।” भले ही भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना बंद नहीं किया था। उन्होंने पर्सनल ट्रेनर और पर्सनल फीजियो रखा, जिससे उन्हें बहुत मदद मिली। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। इस दौरान वह डोमेस्टिक क्रिकेट भी खेले और अब इस सीरीज के बाद भी घरेलू क्रिकेट में वे नजर आएंगे। भुवनेश्वर से जब उनके फ्यूचर प्लान या वर्ल्ड कप 2027 खेलने की महत्वाकांक्षाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अभी वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वह जैसे ही न्यूजीलैंड दौरे से फ्री होंगे, उसके बाद घरेलू क्रिकेट में वापस लौट जाएंगे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि विजय हजारे ट्रॉफी या फिर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी। उनका काम बस जैसे ही समय मिले, घरेलू क्रिकेट खेलना है और वैसा ही करने का प्लान है।”

LEAVE A REPLY