एक्टर पंकज त्रिपाठी 50 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वह फिट दिखते

0
3

एक्टर पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मिर्जापुर के कालीन भैया हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को दिल जीत लेते हैं। पंकज त्रिपाठी पर्दे पर जितनी सादगी से किरदार को परोसते हैं, उतने ही सिंपल वह असल जीवन में हैं। वह मशहूर होने के बाद भी सरलता से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं और फिट रहने के लिए महंगे जिम या डाइट को नहीं अपनाते हैं। पंकज त्रिपाठी का मानना है कि मुझे सिक्स या आठ पैक्स नहीं बनाने हैं, बस स्वस्थ रहता है। स्वस्थ रहने के लिए वह कुछ आदतों को अपनाते हैं और 50 की उम्र में भी फिट रहते हैं। आइये आज एक्टर के फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं।

50 की उम्र में बिना जिम कैसे फिट रहते हैं पंकज त्रिपाठी, जानें एक्टर का फिटनेस रूटीन

Oct 28, 2026 10:10 am IST

By Deepali Srivastavaलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News
share

एक्टर पंकज त्रिपाठी 50 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वह फिट दिखते हैं। फिटनेस के लिए वह भारी भरकम वर्कआउट नहीं करते हैं और ना ही कोई डाइट फॉलो करते हैं। चलिए जानते हैं कालीन भैया का फिटनेस रूटीन।

Pankaj Tripathi Fitness routine at 50

50 की उम्र में पंकज त्रिपाठी की फिटनेस के पीछे हैं ये आदतें

एक्टर पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मिर्जापुर के कालीन भैया हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को दिल जीत लेते हैं। पंकज त्रिपाठी पर्दे पर जितनी सादगी से किरदार को परोसते हैं, उतने ही सिंपल वह असल जीवन में हैं। वह मशहूर होने के बाद भी सरलता से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं और फिट रहने के लिए महंगे जिम या डाइट को नहीं अपनाते हैं। पंकज त्रिपाठी का मानना है कि मुझे सिक्स या आठ पैक्स नहीं बनाने हैं, बस स्वस्थ रहता है। स्वस्थ रहने के लिए वह कुछ आदतों को अपनाते हैं और 50 की उम्र में भी फिट रहते हैं। आइये आज एक्टर के फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं।

गुनगुने पानी से करते हैं दिन की शुरुआत

  • पंकज त्रिपाठी के दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से होती है, जिसमें वह शहद या नींबू का रस डाल लेते हैं। नींबू-शहद पानी पीने से वजन कंट्रोल में रहता है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। वैसे तो सिर्फ गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद होता है और इससे शरीर हाइड्रेट हो जाता है।

शाकाहारी खाना खाते हैं

  • पंकज त्रिपाठी अंडा, मीट, मछली नहीं खाते हैं, वह सिर्फ शाकाहारी खाना खाते हैं और उसी से फिट रहते हैं। उन्हें हरी सब्जियां खाना काफी पसंद है और उनका मानना है कि खाना आपका हेल्दी होना चाहिए। सुबह के नाश्ते में फल, स्प्राउट्स जरूर होते हैं। एक्टर माइंडफुल ईटिंग को फायदेमंद समझते हैं। उन्हें खाने का स्वाद लेना पसंद है और यही कारण है कि वह करीब 30 मिनट का समय लगाकर खाना खाते हैं।

जिम जाने के बजाय करते हैं कसरत

  • पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना पसंद नहीं है। मुझे पता है कि फिट रहने के लिए कसरत और योगा भी अच्छे विकल्प है। यही कारण है कि एक्टर सुबह योगा और कसरत करते हैं, जिससे उनका शरीर फिट और एक्टिव बना रहता है। वह खुद को हर हाल में एक्टिव रखते हैं और इसके लिए वह कई जगहों पर पैदल जाते हैं। वॉक करना उनके डेली रूटीन का हिस्सा है। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए आपको कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए।

मिठाई के भी हैं शौकीन

पंकज त्रिपाठी मिठाई खाने के बड़े शौकीन हैं और उन्हें हर तरह की मिठाई खाना पसंद है लेकिन वह कभी-कभार ही मीठा खाते हैं। किसी खास मौके पर पंकज त्रिपाठी मिठाई खाते हैं। मिठाई शुगर और वजन दोनों ही बढ़ाती है, ऐसे में कम खाना ही अच्छा रहता है। ज्यादा मिठाई आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

इन चीजों से करते हैं परहेज

पंकज त्रिपाठी को आजकल का फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं है। वह लिट्टी चोखा के प्रेमी है और वह जंक फूड से दूरी बनाकर रखते हैं। इसके अलावा वह रोजाना चीनी भी नहीं लेते हैं, जो उनकी फिटनेस के लिए नुकसानदायक है।

LEAVE A REPLY