उन्होंने बताया कि कैसे भले ही वह फिल्मी परिवार से हैं, लेकिन
स्टार किड्स को हमेशा नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया जाता है। ये एक ऐसा सब्जेक्ट है जिस पर सालों से डिबेट चल रही है। अब सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए बतया कि कैसे उनके पिता ने कभी किसी से उन्हें काम दिलवाने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रिविलेज को ज्यादा ना दिखाते हुए ये भी सोचना चाहिए कि हम कितनी मेहनत करते हैं अपने करियर को बनाने में।
नेपोटिज्म पर क्या बोलीं सारा
फिल्मफेयर से बात करते हुए सारा ने कहा कि उनकी जो फैमिली लीगेसी है इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। सारा ने माना कि इससे उनके लिए रास्ते खुले हैं, जिससे उन्हें एक्टर बनने से पहले ही अवसर, पहचान और शोहरत मिल गई। लेकिन इसके साथ ही उम्मीदें भी काफी होती हैं।
सारा ने आगे कहा कि उन्होंने, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे ने खुद इस परिवार को नहीं चुना, उनका बस जन्म हुआ है और ये किस्मत की बात है। वह इस बात को भी मानती हैं कि उन्हें इससे फायदा भी होता है जिसमें डेब्यू के मौके भी शमिल हैं जिसकी कई एस्पायरिंग उम्मीद करते हैं।
इंडस्ट्री में 8 साल बिताने के बाद सफाई की जरूरत नहीं
सारा ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में 8 साल बिताने के बाद उन्हें अपने प्रिविलेज के बारे में सफाई देने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।
पिता ने कभी किसी से गुजारिश नहीं की
अपनी जर्नी को लेकर सारा बोलीं, ‘मैं सिंगल मदर के साथ रही हूं। मेरे पास कोई ऐसा पिता नहीं था जो ऑफिस के चक्कर लगाता, मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स देखता या फिर लोगों से मुझे अपनी फिल्मों में लेने की गुजारिश नहीं की। जब केदारनाथ में मुझे दिक्कत हो रही थी तो मुझे खुद ही सब देखना पड़ा क्योंकि मेरा इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था।’
सारा की फिल्म
सारा की फिल्म उड़ता तीर हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में सारा के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। उड़ता तीर को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। लास्ट वह इसी साल रिलीज हुई पति, पत्नी और वो दो में नजर आई थीं। इस फिल्म में सारा के साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में थे।
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सारा, गोलमाल 5 में भी नजर आ सकती हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू लीड रोल में हैं




























































