मेगा बजट मूवी ‘रामायण – पार्ट वन’ सिनेमाघरों में इस दिवाली पर रिलीज होने जा रही

0
5

फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बन रही इस फिल्म को प्रमोट करने में मेकर्स पूरी जान झोंक रहे हैं। फिल्म का हाल ही में एक नया BTS वीडियो जारी किया गया है। इसमें फिल्म की कई नई झलकियां साझा की गई हैं। एक तरफ जहां प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा बता रहे हैं कि कैसे इस फिल्म पर दुनिया भर के 10 हजार से ज्यादा टेक्निशियन्स काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हमें वीडियो में कुछ जगहों पर माता सीता की वॉरियर अवतार में झलक देखने को मिलती है। योद्धा के अवतार में नजर आईं सीता माता

सई पल्लवी और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। बिहाइंड द सीन्स वीडियो की शुरुआत में प्रभु श्रीराम के पीछे सूर्योदय होता दिखाया गया है। आगे हमें रावण के किरदार में सुपरस्टार यश शिव तांडव करते नजर आते हैं। जटायू की एक विशाल झलक भी दिखाई गई है और सबसे अपीलिंग है सीता माता को एक योद्धा के अवतार में दिखाया जाना। मेकर्स ने इस बात को समझा है कि रामायण की कहानी इस देश ने हजारों बार सुनी है, इसीलिए इस कहानी के कई ऐसे अनकहे-अनसुने पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की गई है, जो ‘रामायण – राइज ऑफ अ लीजेंड’ में नयापन जोड़ेंगी। इंद्र के अवतार में मिली कुणाल की झलक

इस नए प्रोमो वीडियो में हमें एक जगह पर इंद्र के अवतार में कुणाल कपूर भी नजर आते हैं जो अपना अस्त्र वज्र थामे दिख रहे हैं। इसके अलावा मेकिंग वीडियो में राम और रावण को एक निर्भीक योद्धा की तरह लड़ते हुए और दुश्मनों का सफाया करते हुए दिखाया गया है। हालांकि दोनों के लक्ष्य अलग-अलग हैं। मेकिंग वीडियो में कई जगहों पर BTS में यह भी दिखाया गया है कि फिल्म के सीन किस तरह शूट किए गए हैं और नमित मल्होत्रा से लेकर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर तक इस फिल्म के बारे में अपने विचार साझा कर रहे हैं। दुनिया भर के लोग कर पाएंगे कनेक्ट

रणबीर कपूर बताते हैं, “रामायण। चलिए इससे सर्वश्रेष्ठ नजरिए से देखते हैं। नमित इसके बारे में कहते हैं- रामायण एक महाकाव्य है जो अपने आप में पूरा जीवन समाहित किए हुए है। इसके किरदारों, भावनाओं में इतनी गहराई है, ये इतने कमाल के हैं। हर किसी के लिए इस कहानी में कुछ न कुछ है।” नितेश तिवारी ने फिल्म के बारे में कहा, “दुनिया भर के लोग इस कहानी से खुद को कनेक्ट कर पाएंगे। यह एक पिता-पुत्र की कमाल की कहानी है। यह एक ऐसे शख्स की खूबसूरत कहानी है, जो संघर्षों से गुजरा। यह एक बहुत निर्भीक लव स्टोरी है।” बताया कितनी बड़ी फिल्म है रामायण

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया, “जब रामायण बनाने का मौका मिला, तो मुझे लगा कि हमें यह फिल्म जरूर बनानी चाहिए। कुछ फिल्में बनाई नहीं जातीं बल्कि इत्तेफाक से बन जाती हैं।” रणबीर कपूर ने वीडियो में बताया, “नमित ने जिस तरह की कास्ट और क्रू को हायर किया है। आपने हमें जिस तरह का मौका दिया, जिस लेवल पर काम करने का मौका दिया, जितने क्रिएटिव लोग दिए, वो इस इंडस्ट्री में वाकई बहुत कम देखने को मिलते हैं।” नमित ने खुद बताया, “लोगों को अंदाजा देने के लिए बता दूं, इस फिल्म में दुनिया भर में 10,000 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY