ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। देखिए किस तरीके से दबोचा गया; नेहा बोरा की हिरासत पर बुरी तरह भड़के ध्रुव राठी, अभिजीत दीपके पर भी बोले
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया है। (PHOTO: ANI/PTI)
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने पर पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला है।
ध्रुव राठी ने कहा है कि ‘एक लड़की को पकड़ने के लिए 50-50 पुलिसवाले इस नजारे को देखिए दोस्तों कितना अविश्वसनीय है। और सिर्फ इसलिए क्योंकि नेहा तिरंगा लहराना चाह रही थीं। किस तरीके से इसे दबोचा गया और किसी तरीके से वैन में डाला गया।’
राठी ने आगे कहा ‘और यही चीज अभीजीत दीपके के साथ हुई। अभिजीत अकेले अपने घर से बाहर निकले। वे तिरंगा लहराने के लिए भीड़ में नहीं निकले और उसे भी 50-50 पुलिसवालों के द्वारा डिटेन कर लिया गया। इस देश में क्या चल रहा है? मतलब तिरंगा लहराना भी क्राइम हो गया है? अब सड़क पर अकेले निकलकर तिरंगा भी नहीं लहरा सकते।’
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें देशद्रोही तक कह दिया। वीडियो में राठी आगे कहते हैं ‘अपनी नफरत की भावना में नरेंद्र मोदी इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें एहसास भी नहीं हो रहा कि वे देशद्रोही बन गए हैं। ऐसी चीजें अंग्रेजों के समय हुआ करती थी। जब तिरंगा लहराने के लिए लोगों को अरेस्ट कर लिया जाता था। और आज 2026 में फिर से वही दिन देखने को मिल रहे हैं।
घर से निकले ही थे तभी हिरासत
आपको बता दें कि अभिजीत दीपके को तब हिरासत में लिया गया जब वे तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जा रहे थे। वे घर से बाहर निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दीपके को दो नोटिस जारी किए थे।
नेहा को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पकड़ा
वहीं बात करें नेहा बोरा की तो उन्हें मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया है। नेहा ने काफी देर तक पुलिस का डटकर सामना किया था। नेहा को हिरासत में लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कनॉट प्लेस में बुलाई ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन के दौरान की गई




























































