BRICS समूह की बैठक भारत की राजधानी दिल्ली में होने जा रही है और लगभग सभी देश आने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अटकलें तेज हो गई हैं कि बांग्लादेश शिखर सम्मेलन से दूरी बना सकता है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब शेख हसीना के प्रत्यर्पण, तीस्ता नदी के मुद्दे पर तनाव जारी है। साथ ही बांग्लादेश में चीनी दखल के बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। खास बात है कि भारत ब्रिक्स समेत बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को दो बार न्योता भेज चुका है। बुधवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान पत्रकारों से बात कर रहे थे। तब उनसे पीएम रहमान के ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया था। सवाल सुनते ही उन्होंने चुप्पी साध ली और बात बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां अपने देश के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं हूं, इसलिए कृपया मुझे क्षमा करें…। मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मुझसे महासभा के अध्यक्ष के रूप में ही सवाल करें या इसी हैसियत से मुझसे संपर्क करें। यदि कोई द्विपक्षीय मुद्दा है, तो मैं अब भी विदेश मंत्री हूं और उस पर आपसे अलग से बात करूंगा।’
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
मीडिया/सोशल मीडिया में प्रसारित खबर का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,गेंगासो...
रायबरेली : विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गेंगासो...

























































