रक्षाबंधन से पहले घर में करें 6 स्टेप फेशियल,

0
9

फेशियल के पहले स्टेप में डीप क्लींजिंग शामिल होता है। किसी अच्छे फेसवॉश से अपने चेहरे को साफ कर लें। आप चाहें तो क्लीजिंग मिल्क से अपने चेहरे और गर्दन पर हल्की मालिश करें। अब चेहरे को साफ पानी से धो लें। दूसरा स्टेप एक्सफोलिएशन यानि स्क्रब होता है, जो फेस की ब्लैकहैड्स और डेड स्किन को साफ करता है। इसके लिए घर में रखा स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर चीनी और कॉफी को मिलाकर स्क्रब बना लें। आप दही और बेसन को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से रगड़ें। खासतौर से नाक और चिन के पास रगड़कर साफ करें। फेशियल का तीसरा स्टेप स्टीम होता है। अब अपने चेहरे को 5 मिनट के लिए हल्की भाप दें। इससे स्किन पोर्स खुल जाएंगे और अंदर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी। चौथा स्टेप आता है जिसमें आपको चेहरे की मसाज करनी है। इसके लिए मसाज क्रीम या घर में रखी क्रीम का इस्तेमाल र सकते हैं। क्रीम या जेल से मसाज करते समय अपने हाथों को नीचे से ऊपर की ओर लेकर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मसाज करें। आपको 8 से 10 मिनट तक मसाज करनी चाहिए। स्टेप 5 में आपको फेस पैक इस्तेमाल करना है। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक या मास्क का इस्तेमाल करें। अगर घर में फेसपैक बनाना है तो इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे 15 मिनट तक सूखने दें। अब आखिरी स्टेप है चेहरे को मॉइस्चराइज करने का, तो इसके लिए कोई सीरम, क्रीम या सनस्क्रीन लगाएं। इससे त्वचा में नमी लॉक हो जाती है और चमक बनी रहती है। इन स्टेप्स को फॉलो कर आपका चेहरा चमकने लगेगा।

LEAVE A REPLY