बिहार की आईएएस बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने अपना जीवनसाथी चुन लिया

0
17

बिहार की आईएएस बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। हाल ही में उन्होंने हमसफर के साथ रिश्ते में बंधने के खूबसूरत पलों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली मोनिका ने फोटो पोस्ट कर नीचे लिखा – माय चूज़न वन, एन्गेज्ड। इसके बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। आपको बता दें कि आईआईटी से पढ़ी मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 16वीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले भी उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया था। वह साल 2023 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 455वां रैंक लाकर IRTS अफसर बनी थीं। लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, ऐसे में उन्होंने फिर से यूपीएससी दिया और धाकड़ रैंक के साथ क्रैक किया। इस बार उनका आईएएस अफसर बना तय है।

आईएएस मोनिका अपने जीवनसाथी के साथ

कौन हैं मोनिका श्रीवास्तव

मोनिका श्रीवास्तव बिहार के औरंगाबाद जिले के सत्येन्द्र नगर की रहने वाली हैं। वह जिला परिषद में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत ई. बी. के. श्रीवास्तव और उनकी पत्नी भारती श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। एक मध्यमवर्गीय और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाली मोनिका को बचपन से ही घर में पढ़ाई-लिखाई का एक बेहतरीन और सकारात्मक माहौल मिला। माता-पिता ने हमेशा अपनी बेटी के सपनों को पंख देने का काम किया और हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाया, जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया के सामने है।

मोनिका श्रीवास्तव

शानदार रही शुरुआती शिक्षा

मोनिका ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई औरंगाबाद के ही सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। अक्सर लोगों को लगता है कि बड़े शहरों के महंगे स्कूलों में पढ़कर ही बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं, लेकिन मोनिका ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहने वाली मोनिका ने स्कूल के दिनों से ही यह साबित कर दिया था कि वह आने वाले समय में कुछ बहुत बड़ा करने वाली हैं।

आईआईटी गुवाहाटी से की इंजीनियरिंग

इसके बाद मोनिका ने IIT की प्रवेश परीक्षा में बिहार टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कई प्रतिष्ठित ग्लोबल कंपनियों में काम किया, लेकिन उनका सपना सिर्फ नौकरी करना नहीं बल्कि समाज के लिए कुछ बड़ा करना था। तब उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मूड बनाया। फिर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

मोनिका श्रीवास्तव

बीपीएससी में 6वीं रैंक

इसी सपने का पीछा करते हुए साल 2022 में उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा दी और उसमें छठा (6th) स्थान प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। कोई भी आम इंसान इतने बड़े मुकाम पर पहुंचकर संतुष्ट हो जाता, लेकिन मोनिका की मंजिल तो अभी और आगे थी। उन्होंने अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी।

यूपीएससी 2 बार किया क्रैक

साल 2024 में अपने पहले ही प्रयास में मोनिका ने 455वां रैंक हासिल किया। इस रैंक के आधार पर उनका चयन भारतीय रेलवे सेवा (Indian Railway Service) में हुआ। रेलवे में अधिकारी बनने के बावजूद मोनिका के भीतर का आईएएस (IAS) बनने का सपना जगा रहा। ट्रेनिंग के साथ-साथ पढ़ाई करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन उन्होंने अपने समय का शानदार प्रबंधन किया और अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं आने दी। इसी अथक परिश्रम का नतीजा है कि उन्होंने यूपीएससी में अपने दूसरे प्रयास में सीधे 16वां रैंक हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY