हिंदी सिनेमा के जाने माने सिंगर उदित नारायण आज किसी पहचान के मोहताज नहीं

0
72

बॉलीवुड में अपना सुपरहिट सिंगिंग करियर शुरू करने से पहले उदित नारायण एक्टिंग की दुनिया मों छाए थे। दरअसल, उदित उदित अपनी जादुई आवाज के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उदित रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जो आज भी काफी सुने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि नेपाली, बंगाली और साउथ सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उदित नारायण ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। जी हां, आपने सही सुना उदित बतौर एक्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में…

मील का पत्थर साबित हुई थी ये फिल्म

बॉलीवुड में अपना सुपरहिट सिंगिंग करियर शुरू करने से पहले उदित नारायण एक्टिंग की दुनिया मों छाए थे। दरअसल, उदित नारायण कई नेपाली फिल्मों में काम किया। उनकी एक नेपाली फिल्म ने तो इतिहास रच दिया था। ये फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम ‘कुसुम रुमाल’। इस मूवी में वो अमर के रूप में दिखाई दिए। उदित नारायण के अलावा नीर शाह, तृप्ति नादाकर और भुवन केसी अहम किरदार में नजर आए थे। उदित नारायण के लिए ये मूवी मील का पत्थर साबित हुई थी।

16 साल तक यह सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म का रिकॉर्ड

‘कुसुम रुमाल’ फिल्म के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। ‘कुसुम रुमाल’ फिल्म 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चली। यही नहीं ये वो फिल्म भी थी, जिसके 6 गाने 41 साल बाद भी सुपरहिट हैं। साथ ही ‘कुसुम रुमाल’ 16 साल तक यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उस समय की नेपाली फिल्म रही थी, जिसका रिकॉर्ड 2001 में दर्पन छाया ने तोड़ा था।

41 साल बाद भी सदाबहार हैं ‘कुसुम रुमाल’ के ये 6 गीत

‘कुसुम रुमाल’ फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने आज भी सदाबहार हैं। 41 साल बात भी इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जाता है। इन गानों को रंजीत गजमर ने कंपोज किया था। जबकि फिल्म में एक्टिंग के साथ उदित नारायण ने गाने भी गाए थे। उनके अलावा, दीपा झा, भारती घिमिरे, श्रवण घिमिरे ने गाया था। ये हैं वो 6 गाने….

कुसुमे रुमाल (उदित नारायण और दीपा झा)

काइचे मा सारी (भारती घिमिरे और श्रवण घिमिरे)

तिमि नभये (उदित नारायण)

सुना भाना ना (उदित नारायण, दीपा झा)

भुलिगाए समझा लै (भारती घिमिरे)

रेली खोला बगारा (भारती घिमिरे)

उदित नारायण के पॉपुलर गाने

उदित नारायण ने हिंदी के अलावा मैथिली, भोजपुरी, तमिल तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, उड़िया, उर्दू और गढ़वाली गाने गाए। उदित ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके हिट गानों में पापा कहते हैं, पहला नशा, जादू तेरी नजर, मेहंदी लगा के रखना, परदेसी परदेसी और चांद छुपा बादल में जैसे गाने शामिल हैं।

LEAVE A REPLY