लारिसा बोनेसी 16 साल पहले अपने देश ब्राज़ील से भारत आ गई

0
17

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान बीते काफी वक्त से मॉडल और एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी संग अफेयर की खबरों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। इसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर खबरें आना शुरू हो गईं। ऐसे में अब पहली बार आर्यन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और खान परिवार को ‘एक परिवार की तरह’ बताया।

लारिसा ने आर्यन संग अपने बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की

लारिसा बोनेसी 16 साल पहले अपने देश ब्राज़ील से भारत आ गई थीं। तब से, उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बना लिया है और यहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में लारिसा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि खान परिवार के लिए उनके मन में खास जगह है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे लिए खान परिवार भी मेरे परिवार जैसा है। जब आप किसी के लाइफटाइम उपलब्धियों की तारीफ करते हैं, उनका सम्मान करते हैं और यह देखते हैं कि वे इंसान के तौर पर कैसे हैं, तो आपको लगने लगता है कि वे आपके अपने परिवार का ही हिस्सा हैं। उनका सपोर्ट बहुत मायने रखता है। दोस्ती ही सब कुछ है, और यह एक लंबा सफर तय करती है।’

‘आर्यन एक बहुत अच्छे इंसान हैं’

हालांकि, इस पूरी बातचीत में लारिसा ने कहीं पर भी आर्यन खान संग अपने अफेयर रूमर्स पर सीधी बात नहीं की। लेकिन उन्होंने आर्यन और खान परिवार के तारीफों के पुल जरूब बांधे। लारिसा ने आगे कहा, ‘आर्यन एक बहुत अच्छे इंसान हैं। वो समझदार होने के साथ-साथ अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़ हैं। कभी-कभी लोग कहते हैं, ‘अरे, उनके पास तो सब कुछ है।’ लेकिन आर्यन को इन सारी बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह उन चीजों के लिए लगातार फाइट कर रहे हैं, जिन पर वह विश्वास करते हैं। वह अपने मुकाम तक जरूर पहुंचेंगे, क्योंकि वह बहुत पक्के इरादे वाले इंसान हैं।’ लारिसा ने यह भी कहा कि वह चाहेंगी कि कभी आर्यन उनके डायरेक्टर बनें।

आखिर कौन हैं लारिसा बोनेसी?

बता दें कि 31 वर्षीय लारिसा बोनेसी एक ब्राजीलियाई मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो एक दशक से भी अधिक समय से भारत में काम कर रही हैं। वह ‘गो गोवा गॉन’ (2013), ‘थिक्का’ (2016), ‘रॉकेट राजा’ (2017) और ‘घाटी’ (2025) जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आ चुकी हैं। 2024 से उनका नाम फिल्म निर्माता आर्यन खान के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले साल, आर्यन की पहली वेब सीरीज ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) के लॉन्च के समय लारिसा, आर्यन और उनके परिवार के साथ मौजूद थीं, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों की न तो पुष्टि की है और न ही इनका खंडन किया है।

आर्यन खान का वर्कफ्रंट

आर्यन, शाहरुख खान और गौरी खान की सबसे बड़े बेटे हैं। आर्य भले ही अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभिनेता बनने के बजाय, कैमरे के पीछे रहकर राइटर और फिल्म निर्माता के रूप में काम करना चुना। उनकी पहली वेब सीरीज, ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और 2025 में भारत का सबसे लोकप्रिय शो रही। खबरों के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन को भी मंजूरी दे दी है।

LEAVE A REPLY