‘चिल्लाने वाली लड़ाई ट्रंप और नेतन्याहू में ठनी फोन कॉल पर

0
39

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बीच पिछले कुछ दिनों में फोन पर बहुत गर्म और तनावपूर्ण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के साथ युद्ध के भविष्य को लेकर फोन पर बहुत गर्म और तीखी बातचीत हुई है। इजराइली मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, नेतन्याहू ने बार-बार नया सैन्य हमला शुरू करने और ईरान में सरकार बदलने की मांग की, जबकि ट्रंप ने बातचीत और आर्थिक दबाव जारी रखने पर जोर दिया। सूत्रों ने इस बातचीत को ‘चिल्लाने की लड़ाई’ तक बता दिया है।

रिपोर्ट में क्या?

इजरायली न्यूज एजेंसी Ynet और Yedioth Ahronoth के मुताबिक, नेतन्याहू ने ट्रंप से बार-बार ईरान पर नए सैन्य हमले शुरू करने की मांग की। उनका कहना था कि सिर्फ बातचीत से ईरान नहीं रुकेगा और अमेरिका को फिर से सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ईरान में सरकार बदलने यानी अयातुल्ला शासन को हटाने की बात भी जोर-शोर से कही।

वहीं, दूसरी तरफ, ट्रंप का रुख अलग रहा। उन्होंने तेहरान के साथ चल रही कूटनीतिक बातचीत जारी रखने को प्राथमिकता दी। उनका मानना है कि ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखकर ही उसे झुकने पर मजबूर किया जा सकता है। युद्ध फिर से शुरू करने की कोई जरूरत नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक कॉल के दौरान बातचीत इतनी गर्म हो गई कि दोनों नेताओं की आवाज ऊंची हो गई। एक रिपोर्ट में इसे ‘चिल्लाने वाली लड़ाई’ कहा गया है। हालांकि इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बातचीत सामान्य रही और कोई टकराव नहीं हुआ। ट्रंप और नेतन्याहू में ठनी… फोन कॉल पर ‘चिल्लाने वाली लड़ाई’, आपस में ही क्यों भिड़ गए ‘दोस्त’?

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर तकरार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के साथ युद्ध के भविष्य को लेकर फोन पर बहुत गर्म और तीखी बातचीत हुई है। इजराइली मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, नेतन्याहू ने बार-बार नया सैन्य हमला शुरू करने और ईरान में सरकार बदलने की मांग की, जबकि ट्रंप ने बातचीत और आर्थिक दबाव जारी रखने पर जोर दिया। सूत्रों ने इस बातचीत को ‘चिल्लाने की लड़ाई’ तक बता दिया है।

रिपोर्ट में क्या?

इजरायली न्यूज एजेंसी Ynet और Yedioth Ahronoth के मुताबिक, नेतन्याहू ने ट्रंप से बार-बार ईरान पर नए सैन्य हमले शुरू करने की मांग की। उनका कहना था कि सिर्फ बातचीत से ईरान नहीं रुकेगा और अमेरिका को फिर से सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ईरान में सरकार बदलने यानी अयातुल्ला शासन को हटाने की बात भी जोर-शोर से कही।

वहीं, दूसरी तरफ, ट्रंप का रुख अलग रहा। उन्होंने तेहरान के साथ चल रही कूटनीतिक बातचीत जारी रखने को प्राथमिकता दी। उनका मानना है कि ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखकर ही उसे झुकने पर मजबूर किया जा सकता है। युद्ध फिर से शुरू करने की कोई जरूरत नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक कॉल के दौरान बातचीत इतनी गर्म हो गई कि दोनों नेताओं की आवाज ऊंची हो गई। एक रिपोर्ट में इसे ‘चिल्लाने वाली लड़ाई’ कहा गया है। हालांकि इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बातचीत सामान्य रही और कोई टकराव नहीं हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने पुष्टि की कि सप्ताहांत में दोनों नेताओं ने बात की थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कोई झगड़ा नहीं हुआ। फेक न्यूज है। पहले भी हो चुकी है बहस

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच ये पहली बार नहीं है जब फोन पर तीखी बातचीत हुई हो। जून में भी कई बार मतभेद सामने आए थे। उस समय ट्रंप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बातचीत में उन्होंने नेतन्याहू को बहुत कड़े शब्दों में जवाब दिया था। कुछ दिन पहले फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में भी कहा गया था कि नेतन्याहू रोजाना ट्रंप को फोन कर रहे हैं और उन्हें ईरान के खिलाफ पूरी तरह से युद्ध फिर से शुरू करने के लिए मना रहे हैं।

ईरान को लेकर क्या है ट्रंप का रुख?

बता दें कि ट्रंप ने युद्ध फिर से शुरू करने का साफ विरोध किया है। रविवार को ’60 मिनट्स’ इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे लड़ाई फिर से शुरू करेंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ‘इसकी कोई वजह है’। उनका फोकस ईरान पर आर्थिक दबाव जारी रखने और बातचीत के रास्ते से समाधान निकालने पर है।

इजरायल में क्या है नेतन्याहू की स्थिति

बता दें कि इजरायल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू अक्टूबर में हुए आम चुनाव में सीटें हारने के बाद राजनीतिक रूप से दबाव में हैं। उनकी स्थिति कमजोर बताई जा रही है और कई लोग मानते हैं कि वे इस स्थिति से उबरने के लिए ईरान के मुद्दे को फिर से गर्म कर रहे हैं। मंगलवार को 26वीं नेसेट (इजराइली संसद) में बोलते हुए नेतन्याहू ने साफ कहा कि ईरान फिर से परमाणु खतरा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने का एकमात्र तरीका अयातुल्ला शासन को हटाना है। सिर्फ हमले या प्रतिबंधों से काम नहीं चलेगा।

LEAVE A REPLY