अगर आप पंजाब के जिला न्यायालयों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे

0
5

तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के तहत काम करने वाली सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1270 पद भरे जाएंगे।

आवेदन की तिथि

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए SSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाना होगा। कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, BSc या इसके बराबर की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पढ़ा होना जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए। ये सभी योग्यताएं आवेदन की आखिरी तारीख तक पूरी होना जरूरी है।

आयु सीमा

– आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

– सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

– आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

1. क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने के बाद सबसे पहले उम्मीदवार sssc.gov.in पर जाएं।

2. यहां’Clerk District Courts of Punjab’ भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें।

4. अब फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें। सैलरी कितनी होगी

नोटिफिशेकन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के पे स्केल के तहत शुरुआती 29200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। भर्ती से जुड़ी फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

पंजाब के एससी, बीसी, ओबीसी, ईएससी, ईडब्ल्यू उम्मीदवार उम्मीदवारों को कुल 710 रुपये, पंजाब के PwBD उम्मीदवार के लिए 875 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवार को 1200 रुपये आवेदन देना होगा। पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना जरूरी है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें दो भागों में बांटा गया है।

– पार्ट-1: इसमें 70 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे।

– भाग-2: इसमें 30 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न सब्जेक्टिवहोंगे।

– परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

LEAVE A REPLY