तो यह जरूरी खबर आपके लिए हैं। दरअसल, इस परीक्षा में आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 4 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपी स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहता है, वो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गई है। इसकी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होनी है। बता दें कि यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे विशेष रूप से कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित किया जा रहा है ओटीआर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
बता दें कि सबसे पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करना होगा। इसके बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के जरिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ये सब आपको आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना होगा। फॉर्म सबमिट करने से पहले नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा संबंधी विकल्पों को अच्छी तरह जांच लें। आधिकारिक मैनुअल के मुताबिक अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
1. यूपी स्पेशल टीईटी के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाएं।
2. यहां होमजे पर स्पेशल टीईटी आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लि करें।
3. यहां न्यू कैंडिडेट के लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत कर सकते हैं।
4. फॉर्म सबमिट करने से पहले नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा संबंधी विकल्पों को अच्छी तरह जांच लें।
5. आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।
यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के आवेदन के लिए यहां करें क्लिक – टीईटी पास करना आवश्यक
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य है। प्रदेश के 1.80 लाख से अधिक परिषदीय शिक्षकों में से लगभग एक लाख ने 26 अगस्त को घोषित यूपीटीईटी के परिणाम में सफलता हासिल की थी। अब भी 80 हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी पास करना है। प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षक एवं विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) आवेदन कर सकते हैं। कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस
बता दें कि यूपी स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज तय की गई है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये निर्धारित है। कब होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यूपीईएसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे

























































