अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने 9/11 हमले की बरसी पर ओसामा बिन लादेन से जुड़े कुछ दस्तावेज साझा किए

0
5

दुनिया भर में आतंक का चेहरा रहे ओसामा बिन लादेन को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कुछ दस्तावेज साझा किए हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिका के ऊपर 9/11 का हमला करके उसे दहलाने के पहले ओसमा ने एक लिस्ट तैयार कर रखी थी। इस लिस्ट में उन देशों के नाम थे, जहां पर वह आतंकी हमला करने के बारे में योजना बना रहा था। इसमें भारत का नाम भी शामिल था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) ने न्यूयॉर्क में हुए हमलों की 25वीं बरसीं के दौरान 70 से ज्यादा प्रेसिंडेंशियल दस्तावेज साझा किए। बता दें, प्रेसिडेंशियल ब्रीफ वह दस्तावेज होते हैं, जो उस समय के राष्ट्रपति को खुफिया एजेंसी साझा की गई जानकारी होती है।

साझा की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 अगस्त 1998 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया गया था कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन भारत समेत कुछ देशों पर हमला करने की योजना बना रहा है। भारत के अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान, मिस्त्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन और युगांडा का नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ देशों के नाम को छिपाया भी गया है।

ये भी पढ़ें:जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? अल-कायदा ने पहली बार जारी किया अनदेखा वीडियो

सीआईए की तरफ से जारी दस्तावेज में इस बात का जिक्र किया गया है कि ओसामा दक्षिण एशिया से लेकर उत्तरी अमेरिका के देशों को निशाना बना सकता है। दस्तावेज में कहा गया, “उत्तरी अमेरिका, यूरोप और पूर्वी एशिया में बिन लादेन का मज़बूत नेटवर्क इस बात को विश्वसनीय बनाता है कि वह इन क्षेत्रों में भी अमेरिकी हितों को निशाना बनाएगा।”

अलकायदा के ठिकानों पर अटैक के दौरान, आतंकी हमले की योजन बना रहा था ओसामा

CIA की तरफ से जारी दस्तावेजों में कहा गया कि अमेरिकी सेना की तरफ से उस दौरान किए गए हमले में ओसामा बिन लादेन और उसके समर्थक बच निकले थे। अलकायदा पर अमेरिकी और अन्य देशों के हमलों के बाद भी उसका नेटवर्क लगातार काम कर रहा था। वहीं, जिन लड़ाकों की मौत हुई, उनको दूसरे ट्रेनिंग कैंपों में ले जाकर अगले हमले की तैयारी शुरू कर दी गई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि जिस वक्त अलकायदा के कैंपों पर हवाई हमला किया गया था, उस वक्त भी वह ब्रिटेन और अमेरिका पर हमला करने की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि अमेरिका की तरफ से कई बार ऐसे बयान सामने आते रहे हैं, जिनमें कहा जाता है कि उसे इस बात का अंदेशा था कि ओसामा बिन लादेन अमेरिका को निशाना बना सकता है। 1998 से लेकर 2001 तक लगातार कई बार अमेरिकी राष्ट्रपतियों को इस बारे में जानकारी दी गई थी।

बता दें, अलकायदा का चीफ रहा ओसामा बिन लादेन लंबे समय तक अमेरिका की आंखों में खटकता रहा था। अमेरिका के ऊपर 9/11 हमला करने के बाद ओसामा पश्चिम एशिया में शरण लेता रहा। अमेरिका ने दूसरी तरफ अफगानिस्तान में आतंक के खिलाफ अपना युद्ध शुरू कर दिया। बाद में पाकिस्तान के एक कैंप में अमेरिकी सील कमांडोज ने हमला करके ओसामा बिन लादेन का खात्मा कर दिया। इसके बाद उसके उत्तराधिकारी अल जवाहिरी को भी ड्रोन हमले में मार दिया गया। हालांकि, इसके बाद अभी भी अलकायदा अपनी जड़ें संभालता नजर आ जाता है।

LEAVE A REPLY