धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऊर्फ बागेश्वर बाबा के द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर दिए गए बयान

0
32

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में मछली की प्रधानता है। वहां दुर्गा पूजा के दौरान भी लोग मछली का खूब सेवन करते हैं। वहां मंदिरों में भोग के तौर पर मछली ने बंगाल की सियासत को गरमा दिया है। बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जहां इस बयान का विरोध किया तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका बचाव किया। हालांकि गुरुवार को उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कालीघाट काली मंदिर में भोग के तौर पर मछली खाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन के खिलाफ सिर्फ अपनी राय जाहिर की थी और इसे किसी पर थोपा नहीं था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कौशिकी अमावस्या के मौके पर कालीघाट मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मंदिर परिसर में फर्श पर बैठे और मछली का मूरा, तली हुई मछली और बसंती पुलाव वाला भोग ग्रहण किया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं।

LEAVE A REPLY