यूपी को लांछित और अपनमानित करते रायबरेली के सांसद राहुल गांधी जी-सीएम योगी

0
7

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी जी के एक बयान को पढ़ रहा था। उन्होंने महाराष्ट्र के अंदर बयान दिया कि महिलाएं मनु स्मृति के बंधन को तोड़ करके बाहर आ जाए। राहुल जी एक राहुल गांधी के रूप में आपसे देश कोई अपेक्षा नहीं करता है, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही बनाता है। आपने भारत के संविधान की शपथ ली है।

भारत की परंपरा और विरासता को कोसना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं। आप यूपी से बाहर से जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपनमानित करते हैं। देश के बाहर जाते है तो देश को लांछित करते हैं। भारत की सेना जब दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है तो आप जवानों से प्रमाण मांगते हैं। देशद्रोहियों को प्रोत्साहित करते है। प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है। 

उन्होंने कहा कि देश ने 1975 में आपातकाल की काली साया को देखा है। काकोरी में ट्रेन लूट नहीं थी। बल्कि अपने पैसे को लिया। लेकिन कांग्रेस स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जैसे की कांग्रेस का एक परिवार के उदय होने से भारत बना है। आपने भारत का विभाजन कराया है। आप भारत के विभाजन के दोषी है। कत्लेआम के आप दोषी हैं। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा है। उन्होंने कहा कि 28 वर्ष की आयु में वीर सावरकर को आजन्म सजा हुई। उसी जेल में उनके भाई भी बंद थे। 10 साल तक नहीं देख सके।

इन्हे नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वीकार नहीं है। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम से एयरपोर्ट, निषाद राज के नाम से विश्रामालय, सबरी माता के नाम पर भोजनालय क्यो बना बुरा लगता है। हमारी सरकार ने अपनी विरासत को सम्मान दिया। राम को सम्मान दिया है। आपके अंदर वह क्षमता नहीं थी। उन्होंने अपने उद्भाबोधन राना बेनी माधव बख्श के करीब रहे सेनापति बीरा पासी को याद करे हुए कहा कि बीरा पासी की प्रतिमा भी स्थापित की जानी चाहिए। आजादी की लड़ाई को मंगल पांडेय, नाना साहब, तात्या टोपे और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने आगे बढ़ाया, उसी संघर्ष का नेतृत्व अवध क्षेत्र में राना बेनी माधव बख्श सिंह ने किया था। उन्होंने कहा कि आज जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृति करता है उसका कोई भविष्य नहीं होता है। दुर्भाग्य से भारत की परंपरा, आदर्शों को विस्मृति करके उसको भ्रम में डालकर कुछ लोगों ने एक ठेका सा ले लिया है

LEAVE A REPLY