कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त

0
3

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को हर साल 6000-6000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार यह पैसा पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को भेजती है। आइए जानते हैं कि कैसे कोई व्यक्ति पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। कब आएगी 24वीं किस्त

पीएम किसान योजना के खाते में अगली किस्त कब ट्रांसफर होगी। इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन किसान उम्मीद कर रहे हैं अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के पहले सप्ताह तक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह वह सीजन रहेगा जब धान की कटाई हो रही होगी। वहीं, गेंहू की बुआई शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आलू का सीजन भी शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से किसानों को पैसों की जरूरत रहेगी

आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या नहीं कैसे चेक करें

1-सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2- Know Your Status विकल्प को क्लिक करें।

3- आपको अपना किसान रजिस्ट्रेशन डीटेल्स भरना होगा।

4- रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर लिखें और Captcha Code भरें। इसके बाद वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करें।

आप लाभार्थी हैं या नहीं आपको दिख जाएगा।

अब तक सरकार ने भेज दिया है 23 किस्त

केंद्र सरकार की तरफ से यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना में अबतक 23 किस्त का पैसा योग्य किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है। आखिरी बार पैसा जून के महीने में केंद्र सरकार ने ट्रांसफर किया था। बता दें, केंद्र सरकार तरप से अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच पैसा भेजा जाता है।

LEAVE A REPLY